अथर्ववेद (कांड 7)
समि॑द्धो अ॒ग्निर्वृ॑षणा र॒थी दि॒वस्त॒प्तो घ॒र्मो दु॑ह्यते वामि॒षे मधु॑ । व॒यं हि वां॑ पुरु॒दमा॑सो अश्विना हवामहे सध॒मादे॑षु का॒रवः॑ ॥ (१)
हे मनचाहा फल देने वाले अश्विनीकुमारो! झुलोक में स्थित देवों के रथी अग्नि देव दीप्त हो चुके हैं. उस अग्नि से आज्य ठीक से पक गया है. इस के पश्चात तुम्हारे अन्न के हेतु मधुर रस वाला दूध काढ़ा जाता है. तुम दोनों के स्तुतिकर्ता हम हवि से पूर्ण घरों वाले हों एवं यज्ञों में तुम्हारा आह्वान करें. (१)
Ashwini Kumars who give you the desired fruit! Agni Dev, the charioteer of the gods located in Jhlok, has been illuminated. The ajya has cooked properly from that agni. After this, milk with sweet juice is brewed for your food. Praise for both of you, we are full of houses and invoke you in the sacrifices. (1)