हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 7.76.1

कांड 7 → सूक्त 76 → मंत्र 1 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 76
श्रा॒तं म॑न्य॒ ऊध॑नि श्रा॒तम॒ग्नौ सुशृ॑तं मन्ये॒ तदृ॒तं नवी॑यः । माध्य॑न्दिनस्य॒ सव॑नस्य द॒ध्नः पिबे॑न्द्र वज्रिन्पुरु॒कृज्जु॑षा॒णः ॥ (१)
हवि गाय के थनों में दूध के रूप में पका है और थनों से काढ़ा हुआ दूध अग्नि पर तपा कर पकाया जाता है. मैं मानता हूं कि यह हवि भलीभांति पक चुका है, इसलिए यह हवि सत्य एवं अधिक नवीन है. हे वञ्रधारी एवं बहुत से कर्म करने वाले इंद्र! तुम प्रसन्न होते हुए, माध्यंदिन सवन अर्थात्‌ यज्ञ में सोमरस से संबंधित दधिमिश्रित सोमरस नामक हवि का पान करो. (१)
Havi is cooked as milk in the udders of the cow and the milk brewed from the udders is cooked by heating it on the agni. I believe that this havi is well cooked, so this havi is true and more innovative. O Indradhari and one who does many deeds! While you are happy, drink a body called Somaras, which is related to Somras, in the Midhandin Savan i.e. Yagya. (1)