हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 95
अपि॑ वृश्च पुराण॒वद्व्र॒तते॑रिव गुष्पि॒तम् । ओजो॑ दा॒स्यस्य॑ दम्भय ॥ (१)
हे अग्नि! तुम पुराने शत्रुओं के समान इस समय भी जार रूप शत्रु का उसी प्रकार विनाश करो, जिस प्रकार लताओं के समूह को काट देते हैं. (१)
O agni! Like the old enemies, destroy the enemy in the form of jars at this time, in the same way as you cut off a group of vines. (1)

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 95
व॒यं तद॑स्य॒ सम्भृ॑तं॒ वस्विन्द्रे॑ण॒ वि भ॑जामहै । म्ला॒पया॑मि भ्र॒जः शि॒भ्रं वरु॑णस्य व्र॒तेन॑ ते ॥ (२)
हम इंद्र देव की सहायता से इस सामने बैठे शत्रु के धन को अपने अधीन कर लें. हे जार! तेरे शुभ वर्ण वाले एवं दीप्त वीर्य को वरुण देव संबंधी कर्म के द्वारा हम क्षीण करते हैं. (२)
With the help of Indra Dev, we should subdue the enemy's wealth sitting in front of us. Hey Jar! We weaken your auspicious and bright semen through the karma related to Varun Dev. (2)

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 95
यथा॒ शेपो॑ अ॒पाया॑तै स्त्री॒षु चास॒दना॑वयाः । अ॑व॒स्थस्य॑ क्न॒दीव॑तः शाङ्कु॒रस्य॑ नितो॒दिनः॑ । यदात॑त॒मव॒ तत्त॑नु॒ यदुत्त॑तं॒ नि तत्त॑नु ॥ (३)
जिस प्रकार जार का प्रजनन अंग नारी संभोग के योग्य न रहे तथा नारी के समीप व्यर्थ सिद्ध हो, उस प्रकार जार परकीया स्त्रियों में संभोग रहित हो जाए. जो जार संभोग हेतु बुलाए जाने पर नारी को अत्यधिक व्यथित करता था, उस जार का विशाल प्रजनन अंग छोटा हो जाए तथा उस का ऊपर उठा हुआ प्रजनन अंग नीचे को झुक जाए. (३)
Just as the reproductive part of the jar is not worthy of female intercourse and proves to be useless near the woman, in the same way, the jar should become free from sexual intercourse in women. The jar which used to disturb the woman when called for sexual intercourse, the huge reproductive organ of that jar should be shortened and the reproductive organ raised above it should bend down. (3)