हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 8.7.15

कांड 8 → सूक्त 7 → मंत्र 15 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 8)

अथर्ववेद: | सूक्त: 7
सिंह॑स्येव स्त॒नथोः॒ सं वि॑जन्ते॒ऽग्नेरि॑व विजन्ते॒ आभृ॑ताभ्यः । गवां॒ यक्ष्मः॒ पुरु॑षाणां वी॒रुद्भि॒रति॑नुत्तो ना॒व्या एतु स्रो॒त्याः ॥ (१५)
जिस प्रकार सिंह की गर्जना से प्राणी भयभीत होते हैं एवं प्रज्वलित अग्नि से सभी जीव व्याकुल हो कर भागते हैं, उसी प्रकार हमारे गौ आदि पशुओं तथा पुत्र, पौत्र आदि मनुष्यों का यक्ष्मा रोग नदियों को पार कर बहुत दूर चला जाए. (१५)
Just as the creatures are frightened by the roar of the lion and all the creatures run away from the ignited agni, in the same way, the tuberculosis disease of our cows etc. animals and sons, grandsons etc. humans should cross the rivers and go far away. (15)