अथर्ववेद (कांड 9)
त्रयः॑ के॒शिन॑ ऋतु॒था वि च॑क्षते संवत्स॒रे व॑पत॒ एक॑ एषाम् । विश्व॑म॒न्यो अ॑भि॒चष्टे॒ शची॑भि॒र्ध्राजि॒रेक॑स्य ददृशे॒ न रू॒पम् ॥ (२६)
तीन ज्योतियों अर्थात् अग्नि, सूर्य एवं वायु ऋतुओं के अनुसार अपने कार्यो के रूप में समयसमय पर संसार पर कृपा करती हैं. इन में से एक अर्थात् अग्नि संवत्सर में पृथ्वी को भस्म करती है. इस प्रकार वह कर्म करने योग्य बनती है. इन में वायु का रूप अदृश्य है. उस की केवल गति जानी जाती है. (२६)
According to the three lights i.e. agni, sun and air seasons, they grace the world from time to time in the form of their actions. One of these i.e. agni consumes the earth in Samvatsar. In this way, she becomes able to do karma. The form of air is invisible in these. Only the speed of that is known. (26)