अथर्ववेद (कांड 9)
यो वा अ॑भि॒भुवं॒ नाम॒र्तुं वेद॑ । अ॑भि॒भव॑न्तीमभिभवन्तीमे॒वाप्रि॑यस्य॒ भ्रातृ॑व्यस्य॒ श्रिय॒मा द॑त्ते । ए॒ष वा अ॑भि॒भूर्नाम॒र्तुर्यद॒जः पञ्चौ॑दनः । निरे॒वाप्रि॑यस्य॒ भ्रातृ॑व्यस्य॒ श्रियं॑ दहति॒ भव॑त्या॒त्मना॑ । यो॒जं पञ्चौ॑दनं॒ दक्षि॑णाज्योतिषं॒ ददा॑ति ॥ (३६)
जो अभिभवंती नाम की ऋतु को जानता है, वह अभिभवंती ऋतु को जानता हुआ ही अपने अप्रिय शत्रुओं एवं बांधवों के ऐश्वर्य को छीन लेता है. यह अभिभू नाम की ऋतु ही पंचौदन रूप अज है. जो दक्षिणा से प्रकाशित पंचौदन रूप अज का दान करता है, वह अपने अप्रिय शत्रुओं और बांधवों के ऐश्वर्य को अपने तेज से जला देता है. (३६)
One who knows the season named Abhibhavanti, knowing the season abhibhavanti, takes away the opulence of his unpleasant enemies and brothers. This season named Abhibhu is the panchaudan form aj. He who donates the Panchaudan form Aj illuminated from Dakshina burns the opulence of his unpleasant enemies and brothers with his glory. (36)