ऋग्वेद (मंडल 1)
एति॒ प्र होता॑ व्र॒तम॑स्य मा॒ययो॒र्ध्वां दधा॑नः॒ शुचि॑पेशसं॒ धिय॑म् । अ॒भि स्रुचः॑ क्रमते दक्षिणा॒वृतो॒ या अ॑स्य॒ धाम॑ प्रथ॒मं ह॒ निंस॑ते ॥ (१)
प्रज्ञायुक्त होता अपनी ऊर्ध्वमुखी एवं शोभन रूपवाली प्रज्ञा को धारण करता हुआ अग्नि को हवि देने के लिए जा रहा है एवं प्रदक्षिणा करता हुआ अनने में प्रथम आहुति देने के साधन खुच को धारण करता है. (१)
The wise man is going to give the fire to the fire, holding his upward and aloof form of wisdom and circumambulation, and holds the means to give the first sacrifice in the mirror. (1)
ऋग्वेद (मंडल 1)
अ॒भीमृ॒तस्य॑ दो॒हना॑ अनूषत॒ योनौ॑ दे॒वस्य॒ सद॑ने॒ परी॑वृताः । अ॒पामु॒पस्थे॒ विभृ॑तो॒ यदाव॑स॒दध॑ स्व॒धा अ॑धय॒द्याभि॒रीय॑ते ॥ (२)
जल की धाराएं अपने उत्पत्ति—स्थल सूर्यलोक में सूर्य की किरणों से घिरकर नई बन जाती हैं. उसी समय जल की गोद में विशेष रूप से धारण की गई अग्नि के कारण लोग अमृत के समान जल पीते हैं. अग्नि बिजली के रूप में जल से मिलते हैं. (२)
The streams of water become new by being surrounded by the sun's rays in their place of origin, the Sun. At the same time, due to the fire specially held in the lap of water, people drink water like nectar. Fire meets water as electricity. (2)
ऋग्वेद (मंडल 1)
युयू॑षतः॒ सव॑यसा॒ तदिद्वपुः॑ समा॒नमर्थं॑ वि॒तरि॑त्रता मि॒थः । आदीं॒ भगो॒ न हव्यः॒ सम॒स्मदा वोळ्हु॒र्न र॒श्मीन्सम॑यंस्त॒ सार॑थिः ॥ (३)
समान अवस्था वाले एवं समान प्रयोजन की सिद्धि के लिए एक-दूसरे की बहुत कुछ सहायता करते हुए होता एवं अध्वर्यु अग्नि के शरीर में अपना-अपना यश मिलाते हैं. जिस प्रकार सूर्य अपनी किरणों को समेटते हैं एवं सारथि घोड़ों की लगाम पकड़ता है, उसी प्रकार अग्नि हमारे द्वारा डाली गई घृतधाराओं को स्वीकार करते हैं. (३)
Those with the same state and the same purpose are very helpful to each other and the adhwaryu adds their glory to the body of the fire. Just as the sun compels its rays and holds the reins of the charioteer horses, so the fire accepts the crooks we cast. (3)
ऋग्वेद (मंडल 1)
यमीं॒ द्वा सव॑यसा सप॒र्यतः॑ समा॒ने योना॑ मिथु॒ना समो॑कसा । दिवा॒ न नक्तं॑ पलि॒तो युवा॑जनि पु॒रू चर॑न्न॒जरो॒ मानु॑षा यु॒गा ॥ (४)
समान अवस्था वाले, समान यज्ञ में वर्तमान एवं पति-पत्नी के समान यज्ञरूपी एक ही काम में लगे हुए होता और अध्वर्यु जिन अग्नि की रात-दिन उपासना करते हैं, वे वृद्ध हैं अथवा युवा, पर उन दोनों व्यक्तियों का हव्य भक्षण करके जरारहित होते हैं. (४)
In the same state, in the same yajna, the present and the same as the husband and wife, the sacrificial one is engaged in the same work, and the fire that Adhwaryu worships day and night is old or young, but he is without eating the heart of those two persons. (4)
ऋग्वेद (मंडल 1)
तमीं॑ हिन्वन्ति धी॒तयो॒ दश॒ व्रिशो॑ दे॒वं मर्ता॑स ऊ॒तये॑ हवामहे । धनो॒रधि॑ प्र॒वत॒ आ स ऋ॑ण्वत्यभि॒व्रज॑द्भिर्व॒युना॒ नवा॑धित ॥ (५)
दस उंगलियां परस्पर अलग होकर प्रकाशमान अग्नि को प्रसन्न करती हैं एवं हम यजमान लोग जिन्हें अपनी रक्षा के लिए बुलाते हैं, वे अग्नि चिनगारियों को उसी प्रकार बिखेरते हैं, जिस प्रकार धनुष से बाण छूटते हैं. अग्नि चारों ओर घूमते हुए यजमानों की नवीन स्तुतियों को धारण करते हैं. (५)
The ten fingers separate from each other and please the blazing fire and the hosts whom we call upon to protect us scatter the fire sparks in the same way as the arrows are released from the bow. The fire revolves around and holds the new praises of the hosts. (5)
ऋग्वेद (मंडल 1)
त्वं ह्य॑ग्ने दि॒व्यस्य॒ राज॑सि॒ त्वं पार्थि॑वस्य पशु॒पा इ॑व॒ त्मना॑ । एनी॑ त ए॒ते बृ॑ह॒ती अ॑भि॒श्रिया॑ हिर॒ण्ययी॒ वक्व॑री ब॒र्हिरा॑शाते ॥ (६)
हे अग्नि! जिस प्रकार पशुपालक अपनी शक्ति से पशुओं पर अधिकार करता है, उसी प्रकार तुम आकाश एवं धरती पर वर्तमान प्राणियों के स्वामी हो. इसी कारण विस्तृत ऐश्वर्य वाले, हिरण्यमय, शोभन शब्द करने वाले, श्वैतवर्ण एवं प्रसिद्ध द्यावापृथ्वी यज्ञ में आते हैं. (६)
O fire! Just as the herder takes over animals by his power, so you are the masters of the present beings in the sky and on earth. That is why those with wide splendor, hiranyamaya, shobhan words, shvaitavarna and the famous dyawapatrithvi come to the yajna. (6)
ऋग्वेद (मंडल 1)
अग्ने॑ जु॒षस्व॒ प्रति॑ हर्य॒ तद्वचो॒ मन्द्र॒ स्वधा॑व॒ ऋत॑जात॒ सुक्र॑तो । यो वि॒श्वतः॑ प्र॒त्यङ्ङसि॑ दर्श॒तो र॒ण्वः संदृ॑ष्टौ पितु॒माँ इ॑व॒ क्षयः॑ ॥ (७)
हे अग्नि! तुम हव्य का सेवन करो एवं प्रिय स्तोत्र सुनने की इच्छा करो. हे प्रसन्नताकारक, अन्नयुक्त, यज्ञ के निमित्त-उत्पन्न तथा शोभन-बुद्धि अग्नि! तुम समस्त विश्व के अनुकूल, सबके दर्शनीय, रमणशील एवं प्रभूत-अन्न के स्वामी के समान सबके आश्रयदाता हो. (७)
O fire! You should consume the greeting and wish to listen to the beloved hymns. O pleasing, the food-rich, the fire of yajna-generated and adorned-wise fire! You are the protector of all the world, friendly to all, as the lord of all the visible, delightful and abundant food. (7)