हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 165
कया॑ शु॒भा सव॑यसः॒ सनी॑ळाः समा॒न्या म॒रुतः॒ सं मि॑मिक्षुः । कया॑ म॒ती कुत॒ एता॑स ए॒तेऽर्च॑न्ति॒ शुष्मं॒ वृष॑णो वसू॒या ॥ (१)
इंद्र ने कहा-—“समान अवस्था वाले और एक स्थान के निवासी मरुद्गण ऐसी महान्‌ शोभा वाले हैं, जिसे सब लोगों को जानना कठिन है. वे धरती को सीचते हैं. मन में क्या विचार रखते हैं और कहां से आए हैं? आकर जल बरसाने वाले बादल क्या धन की इच्छा से शक्ति की उपासना करते हैं? (१)
Indra said, "The deserts of the same condition and the inhabitants of one place are such great splendors, which it is difficult for all people to know. They cleanse the earth. What do you think in your mind and where did you come from? Do the clouds who come and rain water worship power with the desire for wealth? (1)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 165
कस्य॒ ब्रह्मा॑णि जुजुषु॒र्युवा॑नः॒ को अ॑ध्व॒रे म॒रुत॒ आ व॑वर्त । श्ये॒नाँ इ॑व॒ ध्रज॑तो अ॒न्तरि॑क्षे॒ केन॑ म॒हा मन॑सा रीरमाम ॥ (२)
नित्य तरुण मरुद्गण किसका हवि स्वीकार करते हैं? यज्ञ में आए हुए उन्हें कोन हटा सकता है? वे बाज पक्षी के समान आकाश में उड़ते हैं. हम उन्हें किस महान्‌ स्तोत्र द्वारा प्रसन्न करें? (२)
The nitya young deserts accept the fate of which? Who can remove them when they come to the yagna? They fly in the sky like a hawk bird. With which great hymn shall we please them? (2)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 165
कुत॒स्त्वमि॑न्द्र॒ माहि॑नः॒ सन्नेको॑ यासि सत्पते॒ किं त॑ इ॒त्था । सं पृ॑च्छसे समरा॒णः शु॑भा॒नैर्वो॒चेस्तन्नो॑ हरिवो॒ यत्ते॑ अ॒स्मे ॥ (३)
मरुदगणों ने कहा— “हे सज्जनों के पालक एवं पूजनीय इंद्र! तुम अकेले कहां जा रहे हो? क्या तुम इसी प्रकार के हो? तुम हमसे मिलकर जो पूछ रहे हो, यह उचित है. हे घोड़ों के स्वामी! हमसे जो कहना हो, वह हमसे शोभन वचनों द्वारा कहो.” (३)
The deserters said, "O lord and revered Indra of the gentlemen! Where are you going alone? Is that what you are like? What you're asking us to meet, it's fair. O lord of the horses! What we have to say, tell us through wonderful words." (3)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 165
ब्रह्मा॑णि मे म॒तयः॒ शं सु॒तासः॒ शुष्म॑ इयर्ति॒ प्रभृ॑तो मे॒ अद्रिः॑ । आ शा॑सते॒ प्रति॑ हर्यन्त्यु॒क्थेमा हरी॑ वहत॒स्ता नो॒ अच्छ॑ ॥ (४)
इंद्र ने कहा-“सारा यज्ञकर्म एवं स्तुतियां मेरी हैं. सामने रखा हुआ सोम मेरा है. गैं जब अपना शक्तिशाली वज्र फेंकता हूं तो यह कभी असफल नहीं होता. यजमान मेरी ही प्रार्थना करते हैं. ऋग्वेद के मंत्र मेरी ही कामना करते हैं. ये हरि नाम के घोड़े हवि ग्रहण करने को मुझे ही वहन करते हैं.” (४)
Indra said, "All the yajnakarmas and praises are mine. Mon placed in front is mine. When I throw my powerful thunderbolt, it never fails. Hosts pray to me. The mantras of the Rigveda wish me only. These horses named Hari bear me to receive the havi." (4)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 165
अतो॑ व॒यम॑न्त॒मेभि॑र्युजा॒नाः स्वक्ष॑त्रेभिस्त॒न्व१॒ः॑ शुम्भ॑मानाः । महो॑भि॒रेता॒ँ उप॑ युज्महे॒ न्विन्द्र॑ स्व॒धामनु॒ हि नो॑ ब॒भूथ॑ ॥ (५)
मरुद्गण बोले-“इसी कारण हम अपने शरीरों को महान्‌ तेज से चमकाते हुए समीपवर्ती एवं विशाल बल वाले अश्चों के साथ इस महान्‌ यज्ञ में आने को तैयार हुए हैं. हे इंद्र! हमारे बल का अनुभव करते हुए तुम भी हमारे साथ रहो.” (५)
The deserts said, "That is why we are ready to come to this great yagna with the nearby and huge-strong asas, shining our bodies with great brightness. O Indra! Be with us while experiencing our strength." (5)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 165
क्व१॒॑ स्या वो॑ मरुतः स्व॒धासी॒द्यन्मामेकं॑ स॒मध॑त्ताहि॒हत्ये॑ । अ॒हं ह्यु१॒॑ग्रस्त॑वि॒षस्तुवि॑ष्मा॒न्विश्व॑स्य॒ शत्रो॒रन॑मं वध॒स्नैः ॥ (६)
इंद्र ने कहा—“हे मरुतो! जब मैंने अकेले ही अहि का वध किया था, तब साथ रहने वाला तुम्हारा बल कहां था? मैं उग्र शक्ति वाला एवं महान्‌ हूं. मैंने हनन में कुशल वज्र द्वारा संपूर्ण शत्रुओं का विनाश किया है.” (६)
Indra said, "O Maruto! When I killed Ahi alone, where was your strength to live together? I am a great and great one. I have destroyed all the enemies by the lightning skilled in the violation." (6)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 165
भूरि॑ चकर्थ॒ युज्ये॑भिर॒स्मे स॑मा॒नेभि॑र्वृषभ॒ पौंस्ये॑भिः । भूरी॑णि॒ हि कृ॒णवा॑मा शवि॒ष्ठेन्द्र॒ क्रत्वा॑ मरुतो॒ यद्वशा॑म ॥ (७)
मरुतों ने कहा-“हे कामवर्षी इंद्र! हम तुम्हारे समान शक्ति वाले हैं. तुमने हमारे साथ मिलकर बहुत से कर्म किए हैं. हे बलवान्‌ इंद्र! हमने तुमसे भी बढ़कर काम किए हैं. हम मरुत्‌ होने के कारण तुम्हारे साथ कर्म करके वर्षा की इच्छा करते हैं.” (७)
The Maruts said, "O you who are working, Indra! We have the same power as you. You have done a lot of things together with us. O Balavan Indra! We've done more than you. We desire rain by doing deeds with you because of our desert." (7)

ऋग्वेद (मंडल 1)

ऋग्वेद: | सूक्त: 165
वधीं॑ वृ॒त्रं म॑रुत इन्द्रि॒येण॒ स्वेन॒ भामे॑न तवि॒षो ब॑भू॒वान् । अ॒हमे॒ता मन॑वे वि॒श्वश्च॑न्द्राः सु॒गा अ॒पश्च॑कर॒ वज्र॑बाहुः ॥ (८)
इंद्र ने कहा-“हे मरुद्गण! मैंने क्रोध युक्त होकर अपने निजी बल से वृत्र को मारा था, मैं वज्र अपने हाथ में रखता हूं, इसलिए मैं समस्त मनुष्यों की प्रसन्नता के लिए वर्षा करता हूं.” (८)
Indra said, "O deserters! I had struck Vritra with my own personal force out of anger, I hold the thunderbolt in my hand, so I rain for the happiness of all men." (8)
Page 1 of 2Next →