हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 10.51.3

मंडल 10 → सूक्त 51 → श्लोक 3 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 10)

ऋग्वेद: | सूक्त: 51
ऐच्छा॑म त्वा बहु॒धा जा॑तवेदः॒ प्रवि॑ष्टमग्ने अ॒प्स्वोष॑धीषु । तं त्वा॑ य॒मो अ॑चिकेच्चित्रभानो दशान्तरु॒ष्याद॑ति॒रोच॑मानम् ॥ (३)
देव कहने लगे-“हे जातवेद अग्नि! जलों और ओषधियों में अनेक प्रकार से घुसे हुए तुम्हें हम कहां खोजें? हे विचित्र किरणों वाले अग्नि! दस आवासस्थानों में अत्यंत प्रकाशमान तुम्हें यम ने पहचान लिया था.” (३)
God said, "O Jativeda Agni! Where do we find you, who have penetrated into the waters and the herbs in many ways? O agni with strange rays! You were recognized by Yama in the ten dwelling places that were very bright." (3)