ऋग्वेद (मंडल 2)
पर॑ ऋ॒णा सा॑वी॒रध॒ मत्कृ॑तानि॒ माहं रा॑जन्न॒न्यकृ॑तेन भोजम् । अव्यु॑ष्टा॒ इन्नु भूय॑सीरु॒षास॒ आ नो॑ जी॒वान्व॑रुण॒ तासु॑ शाधि ॥ (९)
हे राजा वरुण! हमारे पूर्व पुरुषों द्वारा लिए गए ऋणों से हमें छुटकारा दिलाओ. मैंने वर्तमान काल में जो ऋण लिया है, उससे भी मुझे छुड़ाओ. मैं दूसरे के उपार्जित धन से जीवनयात्रा न करूं. ऋण के कारण ऋणकर्ता के लिए मानो उषाओं का उदय होता ही नहीं. ऐसी आज्ञा दो, जिससे हम उन सब उषाओं में जाग्रत रहें. (९)
O King Varuna! Rid us of the debts taken by our former men. Redeem me from the loan I have taken in the present era. I don't travel with other's earned money. Debt does not lead to the emergence of ushas for the borrower. Give such a command that we may be awakened in all those ushas. (9)