हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 3.31.7

मंडल 3 → सूक्त 31 → श्लोक 7 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 31
अग॑च्छदु॒ विप्र॑तमः सखी॒यन्नसू॑दयत्सु॒कृते॒ गर्भ॒मद्रिः॑ । स॒सान॒ मर्यो॒ युव॑भिर्मख॒स्यन्नथा॑भव॒दङ्गि॑राः स॒द्यो अर्च॑न् ॥ (७)
अतिशय मेधावी इंद्र अंगिरागोत्रीय ऋषियों के साथ मित्रता की इच्छा से गए थे. उत्तम योद्धा इंद्र के लिए पर्वत ने अपने भीतर बंद गायों को बाहर निकाल दिया. नित्यतरुण मरुतों के साथ असुरमारक एवं अंगिराओं की गायों की कामना करने वाले इंद्र ने उन्हें प्राप्त किया. अंगिरा ऋषि ने तुरंत इंद्र की पूजा की. (७)
The very bright Indra went out of his desire to befriend the Angiragotrian sages. For the perfect warrior Indra, the mountain drove out the cows locked inside it. Indra, who wished for the cows of the asuramaraks and angiras along with the Nityatarun Maruts, received them. Sage Angira immediately worshiped Indra. (7)