हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 31
शास॒द्वह्नि॑र्दुहि॒तुर्न॒प्त्यं॑ गाद्वि॒द्वाँ ऋ॒तस्य॒ दीधि॑तिं सप॒र्यन् । पि॒ता यत्र॑ दुहि॒तुः सेक॑मृ॒ञ्जन्सं श॒ग्म्ये॑न॒ मन॑सा दध॒न्वे ॥ (१)
बिना पुत्र वाला पिता यह जानता हुआ कि इस कन्या का पुत्र मेरा पुत्र होगा, पुत्र उत्पन्न करने में समर्थ दामाद की सेवा करता हुआ शास्त्र के अनुसार उसके पास गया. ऐसी कन्या का पति उस में सुख का ध्यान करता हुआ वीर्याधान करता है, पुत्र उत्पन्न करने के लिए नहीं. (१)
The father without a son knew that the son of this girl would be my son, went to him according to the scriptures, serving the son-in-law who was able to produce a son. The husband of such a girl takes care of happiness in her and gives her semen, not to produce a son. (1)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 31
न जा॒मये॒ तान्वो॑ रि॒क्थमा॑रैक्च॒कार॒ गर्भं॑ सनि॒तुर्नि॒धान॑म् । यदी॑ मा॒तरो॑ ज॒नय॑न्त॒ वह्नि॑म॒न्यः क॒र्ता सु॒कृतो॑र॒न्य ऋ॒न्धन् ॥ (२)
औरस पुत्र अपनी बहिन को धन नहीं देता, वह उसका विवाह करके उसे केवल पति का गर्भ धारण का अधिकार देता है. यदि माता-पिता पुत्र एवं पुत्री दोनों को उत्पन्न करते हैं, तो इनमें से पुत्र पिंडदान का उत्तम कर्म करता है तथा कन्या केवल वस्त्रालंकार से आदर पाती है. (२)
Auras son does not give money to his sister, he gives her the right to conceive only husband by marrying her. If the parents produce both a son and a daughter, then the son of these does the best of pinddaan and the girl gets respect only from the garment. (2)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 31
अ॒ग्निर्ज॑ज्ञे जु॒ह्वा॒३॒॑ रेज॑मानो म॒हस्पु॒त्राँ अ॑रु॒षस्य॑ प्र॒यक्षे॑ । म॒हान्गर्भो॒ मह्या जा॒तमे॑षां म॒ही प्र॒वृद्धर्य॑श्वस्य य॒ज्ञैः ॥ (३)
हे तेजस्वी इंद्र! ज्वालाओं के द्वारा कांपती हुई अगिने ने तुम्हारे यज्ञ के लिए बहुत से किरणरूपी पुत्र उत्पन्न किए हैं. इन रश्मियों का गर्भ एवं उत्पन्न संतान महान्‌ है. हे हरि नामक घोड़ों वाले इंद्र! तुमसे संबंधित सोम की आहुतियों के कारण इन रश्मियों की प्रवृत्ति महान्‌ है. (३)
O stunning Indra! Agne, trembling through the flames, has produced many kiran-like sons for your yajna. The womb and offspring of these rashmis are great. O Indra with horses called Hari! The tendency of these Rashmis is great due to the auts of Som related to you. (3)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 31
अ॒भि जैत्री॑रसचन्त स्पृधा॒नं महि॒ ज्योति॒स्तम॑सो॒ निर॑जानन् । तं जा॑न॒तीः प्रत्युदा॑यन्नु॒षासः॒ पति॒र्गवा॑मभव॒देक॒ इन्द्रः॑ ॥ (४)
विजयी मरुद्गण वृत्र के साथ युद्ध करते हुए इंद्र के साथ मिल गए थे. वृत्र के मरने पर मरुतों ने उससे निकलने वाली सूर्य नामक महान्‌ ज्योति को जाना. वृत्रहंता इंद्र को सूर्य जानती हुई उषाएं उसके समीप गई. इस प्रकार इंद्र अकेले ही सारी किरणों के पति हुए. (४)
The victorious deserters had joined indra while at war with Vrithra. When Vritra died, the Maruts came to know the great light called the Sun emanating from it. The ushas, knowing The Sun, went near indra. Thus Indra became the husband of all rays alone. (4)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 31
वी॒ळौ स॒तीर॒भि धीरा॑ अतृन्दन्प्रा॒चाहि॑न्व॒न्मन॑सा स॒प्त विप्राः॑ । विश्वा॑मविन्दन्प॒थ्या॑मृ॒तस्य॑ प्रजा॒नन्नित्ता नम॒सा वि॑वेश ॥ (५)
धीर एवं मेधावी सात अंगिरागोत्रीय ऋषियों ने पर्वत में बंद गायों का पता लगा लिया था. पर्वत पर गायों को जानकर वे जिस मार्ग से घुसे थे, उसी से गायों को निकाल लाए. उन्होंने यज्ञ की साधनरूप सब गायों को प्राप्त किया. इंद्र ने अंगिरागोत्रीय ऋषियों का कर्म जानकर उन्हें नमस्कार द्वारा आदर दिया एवं उस पर्वत में घुस गए. (५)
The patient and the meritorious seven Angiragotrian sages had discovered the cows locked in the mountain. Knowing the cows on the mountain, they took the cows out of the path through which they had entered. He received all the cows as a means of yajna. Indra, knowing the deeds of the Angiragotrian sages, honored them with a salutation and entered the mountain. (5)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 31
वि॒दद्यदी॑ स॒रमा॑ रु॒ग्णमद्रे॒र्महि॒ पाथः॑ पू॒र्व्यं स॒ध्र्य॑क्कः । अग्रं॑ नयत्सु॒पद्यक्ष॑राणा॒मच्छा॒ रवं॑ प्रथ॒मा जा॑न॒ती गा॑त् ॥ (६)
सरमा नाम की देवशुनी ने जब पर्वत का टूटा हुआ द्वार प्राप्त किया, तब इंद्र ने अपने वचन के अनुसार उसे बहुत से भोज्य पदार्थो के साथ अन्न दिया. सुंदर पैरों वाली सरमा (देवशुनी) गायों के रंभाने का शब्द पहचान कर उनके सामने पहुंच गई. (६)
When a Devshuni (female dog of Devas ) named Sarma reached the broken gate of the mountain, Indra gave her food along with many food items according to his promise.The beautiful - footed Sarma(Devshuni) recognized the sound of the cows rumbling and reached in front of them.(6)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 31
अग॑च्छदु॒ विप्र॑तमः सखी॒यन्नसू॑दयत्सु॒कृते॒ गर्भ॒मद्रिः॑ । स॒सान॒ मर्यो॒ युव॑भिर्मख॒स्यन्नथा॑भव॒दङ्गि॑राः स॒द्यो अर्च॑न् ॥ (७)
अतिशय मेधावी इंद्र अंगिरागोत्रीय ऋषियों के साथ मित्रता की इच्छा से गए थे. उत्तम योद्धा इंद्र के लिए पर्वत ने अपने भीतर बंद गायों को बाहर निकाल दिया. नित्यतरुण मरुतों के साथ असुरमारक एवं अंगिराओं की गायों की कामना करने वाले इंद्र ने उन्हें प्राप्त किया. अंगिरा ऋषि ने तुरंत इंद्र की पूजा की. (७)
The very bright Indra went out of his desire to befriend the Angiragotrian sages. For the perfect warrior Indra, the mountain drove out the cows locked inside it. Indra, who wished for the cows of the asuramaraks and angiras along with the Nityatarun Maruts, received them. Sage Angira immediately worshiped Indra. (7)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 31
स॒तःस॑तः प्रति॒मानं॑ पुरो॒भूर्विश्वा॑ वेद॒ जनि॑मा॒ हन्ति॒ शुष्ण॑म् । प्र णो॑ दि॒वः प॑द॒वीर्ग॒व्युरर्च॒न्सखा॒ सखी॑ँरमुञ्च॒न्निर॑व॒द्यात् ॥ (८)
उत्तम वस्तुओं के प्रतिनिधि एवं युद्ध में आगे रहने वाले इंद्र समस्त उत्तम पदार्थो को जानते हैं, उन्होंने शुष्ण असुर का वध किया है. परम मेधावी एवं गायों के इच्छुक हमारे मित्र इंद्र स्वर्ग से आकर हमें पापों से बचावें. (८)
Indra, the representative of the good things and who is ahead in the war, knows all the good things, he has killed the Shushna Asura. Our most meritorious and willing friend of cows, Indra, should come from heaven and save us from sins. (8)
Page 1 of 3Next →