ऋग्वेद (मंडल 3)
नि ग॑व्य॒ता मन॑सा सेदुर॒र्कैः कृ॑ण्वा॒नासो॑ अमृत॒त्वाय॑ गा॒तुम् । इ॒दं चि॒न्नु सद॑नं॒ भूर्ये॑षां॒ येन॒ मासा॒ँ असि॑षासन्नृ॒तेन॑ ॥ (९)
अंगिरागोत्रीय ऋषि गायों की इच्छा करते हुए स्तोत्रों द्वारा अमरता पाने का उपाय करते हुए यज्ञ में बैठे थे. वे अपने यज्ञ के द्वारा महीनों को अलग करना चाहते थे. इसलिए उनके यज्ञ में बहुत से आसन थे. (९)
The Angiragotrian sages, desiring cows, sat in the yagna, taking measures to attain immortality by the stotras. They wanted to separate the months by their yajna. So there were many asanas in his yajna. (9)