हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद 3.54.1

मंडल 3 → सूक्त 54 → श्लोक 1 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 54
इ॒मं म॒हे वि॑द॒थ्या॑य शू॒षं शश्व॒त्कृत्व॒ ईड्या॑य॒ प्र ज॑भ्रुः । श‍ृ॒णोतु॑ नो॒ दम्ये॑भि॒रनी॑कैः श‍ृ॒णोत्व॒ग्निर्दि॒व्यैरज॑स्रः ॥ (१)
सब लोग महान्‌, यज्ञ में मंथन द्वारा उत्पन्न एवं सबके द्वारा स्तुति योग्य अग्नि को लक्ष्य करके यह सुखकर स्तोत्र बार-बार बोलते हैं. अग्नि शत्रुओं का दमन करने में कुशल, तेज से युक्त एवं दिव्यतेज से निरंतर मिलित होकर हमारे इस स्तोत्र को सुने. (१)
All the people speak this happy hymn again and again, great, by creating a churning in the yajna and by aiming at the agni that is praiseworthy by all. Let us listen to this hymn by being skilled in suppressing the agni enemies, fast-paced and constantly meeting the divine. (1)