सामवेद (अध्याय 2)
इन्द्र इषे ददातु न ऋभुक्षणमृभुँ रयिम् । वाजी ददातु वाजिनम् ॥ (६)
हम जिस इंद्र की स्तुति कर रहे हैं, वे हमें श्रेष्ठ धन प्रदान करें. इंद्र हमें उन ऋभु देवता को प्रदान करें, जो सोमरस पीने से अमर हो गए. बलवान इंद्र! हमें बलवान छोटे भाई दें ताकि हम अन्न प्राप्त कर सकें. (६)
May the Indra we are praising give us the best wealth. May Indra give us the Riphu devta, who became immortal by drinking Someras. Strong Indra! Give us strong younger brothers so that we can get food. (6)