सामवेद (अध्याय 21)
भद्रो भद्रया सचमान आगात्स्वसारं जारो अभ्येति पश्चात् । सुप्रकेतैर्द्युभिरग्निर्वितिष्ठन्रुशद्भिर्वर्णैरभि राममस्थात् ॥ (३)
कल्याणकारी अग्नि की कल्याणकारिणी उषा सेवा करती हैं. अग्नि शत्रुनाशक हैं. वे अपनी प्रिय बहन उषा के पास पहुंचते हैं. वे अंधेरे का नाश करते हैं. वे सर्वत्र गमनशील हैं. वे अपनी लपटों से सर्वत्र प्रकाशित हो रहे हैं. (३)
Welfare workers of the welfare agni Usha serve. Agni is the destroyer of enemies. They reach out to their beloved sister Usha. They destroy darkness. They are moving everywhere. They are being illuminated everywhere with their flames. (3)