यजुर्वेद (अध्याय 11)
प्र॒तूर्व॒न्नेह्य॑व॒क्राम॒न्नश॑स्ती रु॒द्रस्य॒ गाण॑पत्यं मयो॒भूरेहि॑। उ॒र्वन्तरि॑क्षं॒ वीहि स्व॒स्तिग॑व्यूति॒रभ॑यानि कृ॒ण्वन् पू॒ष्णा स॒युजा॑ स॒ह ॥ (१५)
हे अग्नि! आप हम पर दया कीजिए. आप तीब्र गतिशील हैं. आप दुष्टों को रुलाने बाले देव के गणपति का पद पाएंगे. आप हमारे यहां यज्ञ में पधारिए. आप यजमानों की राह को सुगम बनाइए. आप पृथ्वी से अंतरिक्ष तक कल्याणकारी हैं. आप हमारी राह निर्भय बनाइए. आप अन्न जल बाले मार्ग तक व्याप्त होइए. (१५)
O agni! You have mercy on us. You are dynamic. You will find the position of Ganapati of God to make the wicked cry. You come to our place in the yagna. You make the path of the hosts easier. You are a benefactor from earth to space. You make our path fearless. You spread food to the water path. (15)