यजुर्वेद (अध्याय 11)
उदु॑ तिष्ठ स्वध्व॒रावा॑ नो दे॒व्या धि॒या। दृ॒शे च॑ भा॒सा बृ॑ह॒ता सु॑शु॒क्वनि॒राग्ने॑ याहि सुश॒स्तिभिः॑ ॥ (४१)
हे अग्नि! आप उठिए, (बेदी पर) विराजिए और यज्ञ को संपादित कीजिए. आप अपनी दिव्य बुद्धि से हमारा संरक्षण करने की कृपा कीजिए. आप अपनी विशाल किरणों से पधारिए व दर्शन दीजिए. हम अच्छी प्रशंसात्मक स्तुतियों से आप का आह्वान करते हैं. (४१)
O agni! You get up, sit down (on Bedi) and perform the yajna. Please protect us with your divine wisdom. You come with your huge rays and give darshan. We call upon you with good complimentary compliments. (41)