यजुर्वेद (अध्याय 21)
होता॑ यक्ष॒द् दुरो॒ दिशः॑ कव॒ष्यो न व्यच॑स्वतीर॒श्विभ्यां॒ न दुरो॒ दिश॒ऽइन्द्रो॒ न रोद॑सी॒ दुघे॑ दु॒हे धे॒नुः सर॑स्वत्य॒श्विनेन्द्रा॑य भेष॒जꣳ शु॒क्रं न ज्योति॑रिन्द्रि॒यं पयः॒ सोमः॑ परि॒स्रुता॑ घृ॒तं मधु॒ व्यन्त्वाज्य॑स्य॒ होत॒र्यज॑ ॥ (३४)
होता ने दिशाओं के द्वार के लिए यज्ञ किया. विद्वान् यजमान ने अश्विनीकुमारों, इंद्र देव तथा देवी सरस्वती के लिए यज्ञ किया. स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक देवताओं के लिए ओषधि हुए. वाणी गौ हुई. इन्होंने सभी देवताओं के लिए दिव्य तेज और दिव्य बल प्रदान किया. यज्ञ में देवताओं के लिए मधु, घी व दूध आदि टपकते हैं. देवगण उन्हें ग्रहण करने व यजमान सब के कल्याण हेतु यज्ञ करने की कृपा करं. (३४)
Hota performed yajna for the door of directions. The learned host performed yagna for Ashwinikumaras, Indra Dev and Goddess Saraswati. Heaven and earth were medicines for the gods. Speech was cowed. He provided divine radiance and divine strength for all the gods. In the yajna, honey, ghee and milk etc. are dripping for the gods. May the gods please accept them and perform yagya for the welfare of the host all. (34)