यजुर्वेद (अध्याय 3)
उ॒भा वा॑मिन्द्राग्नीऽआहु॒वध्या॑ऽउ॒भा राध॑सः स॒ह मा॑द॒यध्यै॑। उ॒भा दा॒तारा॑वि॒षा र॑यी॒णामु॒भा वाज॑स्य सा॒तये॑ हुवे वाम् ॥ (१३)
हे इंद्र! हे अग्नि! हम यजमान आप दोनों देवताओं को यज्ञ में आमंत्रित करते हैं. हम आप दोनों को आहुति भेंट करते हैं. हम आप की आराधना करते हैं. आप अन्नधनसहित हमें मदमस्त बनाइए. आप अन्न और धन के दाता हैं. हम आप दोनों को ही अन्न और धन पाने के लिए यज्ञ में आमंत्रित करते हैं. (१३)
O Indra! O agni! We host invite you two gods to the yagna. We offer sacrifices to both of you. We worship you. You make us intoxicated with food grains. You are the giver of food and wealth. We invite both of you to the yagna to get food and money. (13)