यजुर्वेद (अध्याय 31)
नाभ्या॑ऽआसीद॒न्तरि॑क्षꣳ शी॒र्ष्णो द्यौः सम॑वर्त्तत । प॒द्भयां भूमि॒र्दिशः॒ श्रोत्रा॒त्तथा॑ लो॒काँ२ऽअ॑कल्पयन् ॥ (१३)
परम पुरुष की नाभि से अंतरिक्ष प्रकट हुआ. परम पुरुष के सिर से स्वर्गलोक प्रकट हुआ. परम पुरुष के पैर से भूमि प्रकट हुई. परम पुरुष के कानों से दिशाएं प्रकट हुई. परम पुरुष ने अनेक लोक रचे हैं. (१३)
Space appeared from the navel of the supreme man. Heaven appeared from the head of the Supreme Man. The ground appeared from the feet of the supreme man. Directions appeared from the ears of the supreme man. The Supreme Man has created many worlds. (13)