हरि ॐ

यजुर्वेद (Yajurved)

यजुर्वेद 40.8

अध्याय 40 → मंत्र 8 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

यजुर्वेद:
स पर्य॑गाच्छु॒क्रम॑का॒यम॑व्र॒णम॑स्नावि॒रꣳ शु॒द्धमपा॑पविद्धम्।क॒विर्म॑नी॒षी प॑रि॒भूः स्व॑य॒म्भूर्या॑थातथ्य॒तोऽर्था॒न् व्यदधाच्छाश्व॒तीभ्यः॒ समा॑भ्यः ॥ (८)
वह परमपिता सर्वव्यापक, चमकीला, दीप्तिमान, काया रहित, नाड़ियों से रहित है. वह घावों से रहित, पवित्र, पाप रहित, विद्वान्‌, मननशील, सर्वव्यापक व स्वयंभू (स्वयं उत्पन्न होने वाला) है. उस ने सृष्टि के आरंभ से ही सब के लिए यथायोग्य साधन सुविधाओं की व्यवस्था की है. (८)
The Supreme being is omnipresent, bright, radiant, without body, devoid of nerves. He is free from wounds, divine, without sin, scholarly, contemplative, omnipresent and self-sufficient. He has provided suitable facilities for everyone since the beginning of creation. (8)