हरि ॐ

यजुर्वेद (Yajurved)

यजुर्वेद 5.19

अध्याय 5 → मंत्र 19 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

यजुर्वेद:
दि॒वो वा॑ विष्णऽउ॒त वा॑ पृथि॒व्या म॒हो वा॑ विष्णऽउ॒रोर॒न्तरि॑क्षात्। उ॒भा हि हस्ता॒ वसु॑ना पृ॒णस्वा प्रय॑च्छ॒ दक्षि॑णा॒दोत स॒व्याद्विष्ण॑वे त्वा ॥ (१९)
हे विष्णु! आप स्वर्गलोक से हमें धन दें या हे विष्णु! आप पृथ्वीलोक से हमें धन से पूर्ण करें या हे विष्णु! आप विशाललोक से हमें धन दें या हे विष्णु! आप धन से पूर्ण करें या हे विष्णु! आप अपने दोनों हाथों से हमें धन से पूर्ण करें या हे विष्णु! आप दाएं या बाएं हाथ से हमें धन दे कर पूर्ण करें. विष्णु की प्रसन्नता के लिए हम काष्ठ देव को स्थापित करते हैं. (१९)
O Vishnu! May you give us wealth from heaven or O Vishnu! May you complete us with wealth from the earth or O Vishnu! May you give us wealth from the vast world or O Vishnu! May you complete with wealth or O Vishnu! May you complete us with wealth with both your hands or O Vishnu! You complete it by giving us money with your right or left hand. For the happiness of Vishnu, we install the wood god. (19)