यजुर्वेद (अध्याय 5)
अग्ने॑ व्रतपा॒स्त्वे व्र॑तपा॒ या तव॑ त॒नूरि॒यꣳ सा मयि॒ यो मम॑ त॒नूरे॒षा सा त्वयि॑। स॒ह नौ॑ व्रतपते व्र॒तान्यनु॑ मे दी॒क्षां दी॒क्षाप॑ति॒र्मन्य॑ता॒मनु॒ तप॒स्तप॑स्पतिः ॥ (६)
हे अग्नि! आप व्रत के पालनकर्ता हैं. आप का वह ब्रत पालन करने वाला शरीर हमारे साथ एकाकार हो जाए. हे व्रतपति अग्नि! ब्रतों का यजमान अनुकरण करने की कृपा करें. हम भी आप के साथ (आप जैसे) ब्रतपति हो जाएं. सोम दीक्षापति हैं. सोम दीक्षा के पालनहार हैं. उन से हम एकाकार हो जाएं. आप तप के स्वामी हैं. हम तप करने वाले हैं. (आप की कृपा से) हम आप से एकाकार हो जाएं. (६)
O agni! You are the follower of the fast. May that brat-rearing body of yours become one with us. O fasting agni! Please follow the host of the Brahmins. Let us also be bratpati with you (like you). Som is dikshapati. Som is the sustainer of initiation. Let us unite with them. You are the master of tenacity. We are going to meditate. (By your grace) let us unite with you. (6)