यजुर्वेद (अध्याय 5)
अ॒ꣳशुर॑ꣳशुष्टे देव सो॒माप्या॑यता॒मिन्द्रा॑यैकधन॒विदे॑। आ तुभ्य॒मिन्द्रः॒ प्याय॑ता॒मा त्वमिन्द्रा॑य प्यायस्व। आप्या॑यया॒स्मान्त्सखी॑न्त्स॒न्न्या मे॒धया॑ स्व॒स्ति ते॑ देव सोम सु॒त्याम॑शीय। एष्टा॒ रायः॒ प्रेषे भगा॑यऽऋ॒तमृ॑तवा॒दिभ्यो॒ नमो॒ द्यावा॑पृथि॒वीभ्या॑म् ॥ (७)
हे सोम! आप की सोमबेल इंद्र के लिए बढ़ोतरी पाने की कृपा करे. इंद्र धन वेत्ता (जानने वाले) हैं. वे आप को पी कर तृप्त हों. आप उन के पीने (सेवन) के लिए बढ़ोतरी पाने की कृपा करें. आप अपने सखा यजमान को तृप्त करने की कृपा करें. सोम का कल्याण हो. हम अपनी मेधा (बुद्धि) से सोम हेतु किए जा रहे यज्ञ और इन स्तुतियों को शीघ्र पूरा करें. आप हमारे लिए इष्ट (प्रिय) धन भेजने की कृपा कीजिए. अग्नि की कृपा से हम सत्यवादी हों. इंद्र की कृपा से हम अमरता प्राप्त करें. हम स्वर्गलोक को नमन करते हैं. हम पृथ्वीलोक को नमन करते हैं. (७)
O Mon! Please get an increase for your Sombel Indra. Indra is a wealth vetta (knower). They should be satisfied by drinking you. Please get an increase for their drinking .. Please satisfy your friend host. May Som be well-being. Let us complete the yajna and these praises being done for Soma with our intellect (intellect) soon. Please send you the favored (dear) money for us. By the grace of agni, we should be truthful. May we attain immortality by the grace of Indra. We bow to heaven. We bow to the earth. (7)