अथर्ववेद (कांड 11)
उत्ति॑ष्ठत॒ सं न॑ह्यध्व॒मुदा॑राः के॒तुभिः॑ स॒ह । सर्पा॒ इत॑रजना॒ रक्षां॑स्य॒मित्रा॒ननु॑ धावत ॥ (१)
हे उदार गुणों वाले सेनानायको! अपने झंडों के साथ उठो और युद्ध के लिए चलो. तुम कवच आदि पहन कर युद्ध के लिए तैयार हो जाओ. हे सर्पो की आकृति वाले देवो! हे राक्षसो! तुम भी हमारे शत्रुओं के पीछे दौड़ो. (१)
O commanders of generous qualities! Get up with your flags and walk to war. You get ready for war by wearing armor etc. O god with the shape of serpents! O demons! You also run after our enemies. (1)