अथर्ववेद (कांड 11)
अ॒ष्टाच॑क्रं वर्तत॒ एक॑नेमि स॒हस्रा॑क्षरं॒ प्र पु॒रो नि प॒श्चा । अ॒र्धेन॒ विश्वं॒ भुव॑नं ज॒जान॒ यद॑स्या॒र्धं क॑त॒मः स के॒तुः ॥ (२२)
त्वचा, रक्त आदि आठ धातुएं शरीर का निर्माण करती हैं. उन्हीं का यहां रथ के पहियों के रूप में निरूपण है-यह शरीर आठ पहियों वाला रथ है. प्राण ही इस की एकमात्र धुरी है. लोक में रथ के पहिए धुरी को घेरे रहते हैं. प्राण रूपी धुरी एक पहिए से निकल कर दूसरे में प्रवेश करती है. वह प्राण अपने एक अंश से सारे प्राणियों में प्रवेश कर के आत्मा के रूप में उत्पन्न होता है. उस का दूसरा भाग असीमित ब्रह्म का झंडा अर्थात् ब्रह्मांड बन जाता है. (२२)
Eight metals like skin, blood etc. form the body. They are represented here as the wheels of the chariot – this body is an eight-wheeled chariot. Prana is the only axis of this. In the folk, the wheels of the chariot surround the axis. The prana-like axis comes out of one wheel and enters the other. That soul enters all beings from one part of itself and arises as a soul. The second part of it becomes the flag of unlimited Brahman i.e. the universe. (22)