अथर्ववेद (कांड 11)
उच्छि॑ष्टे॒ नाम॑ रू॒पं चोच्छि॑ष्टे लो॒क आहि॑तः । उच्छि॑ष्ट॒ इन्द्र॑श्चा॒ग्निश्च॒ विश्व॑म॒न्तः स॒माहि॑तम् ॥ (१)
उच्छिष्ट अर्थात् होम के बाद बचे हुए भात में नाम और रूप वाला विश्व स्थित है. इस उच्छिष्ट में पृथ्वी आदि सभी लोक स्थित हैं. उच्छिष्ट ही इंद्र और अग्ने हैं. होम के बाद शेष बचे हुए इस भात में ईश्वर ने सारा जगत् स्थापित किया है. (१)
The world with name and form is located in the remaining rice after Uchishta i.e. Home. All the worlds like earth etc. are located in this uchishta. The uchishtas are Indra and Agni. After the home, God has established the whole world in this remaining rice. (1)
अथर्ववेद (कांड 11)
उच्छि॑ष्टे॒ द्यावा॑पृथि॒वी विश्वं॑ भू॒तं स॒माहि॑तम् । आपः॑ समु॒द्र उच्छि॑ष्टे च॒न्द्रमा॒ वात॒ आहि॑तः ॥ (२)
उच्छिष्ट अर्थात् होम करने के बाद बचे हुए भात में स्वर्ग, पृथ्वी तथा उन में स्थित प्राणी आश्रित हैं. इस उच्छिष्ट में जल, सागर, चंद्रमा और वायु स्थित हैं. (२)
Heaven, earth and the creatures located in them are dependent in the remaining rice after doing uchishta i.e. hom. Water, ocean, moon and air are located in this uchishta. (2)
अथर्ववेद (कांड 11)
सन्नुच्छि॑ष्टे॒ असं॑श्चो॒भौ मृ॒त्युर्वाजः॑ प्र॒जाप॑तिः । लौ॒क्या उच्छि॑ष्ट॒ आय॑त्ता॒ व्रश्च॒ द्रश्चापि॒ श्रीर्मयि॑ ॥ (३)
उच्छिष्ट अर्थात् होम करने के बाद शेष बचे भात में सत् और असत् दोनों के अतिरिक्त मृत्यु, मृत्यु का बल, प्रजापति तथा प्रजाएं स्थापित हैं. वरुण और सोम भी इस में स्थित हैं. उन की कृपा से मुझ में भी श्री स्थित हो. (३)
In addition to both sat and asat, death, prajapati and subjects are established in the remaining rice after doing uchishta i.e. homa. Varun and Som are also located in it. By his grace, Shri is also located in me. (3)
अथर्ववेद (कांड 11)
दृ॒ढो दृं॑हस्थि॒रो न्यो ब्रह्म॑ विश्व॒सृजो॒ दश॑ । नाभि॑मिव स॒र्वत॑श्च॒क्रमुच्छि॑ष्टे दे॒वताः॑ श्रि॒ताः ॥ (४)
दृढ़ अंग वाला देव, दृढ़ होने के कारण स्थिर किया हुआ लोम, सभी प्राणी, जगत् का कारण ब्रह्म, दस प्राण एवं सभी देवता हुतशिष्ट अर्थात् हवन करने के बाद शेष बचे भात में उसी प्रकार आश्रित हैं, जिस प्रकार रथ का पहिया धुरी पर आश्रित रहता है. (४)
The god with a firm limb, the lotus fixed due to being firm, all beings, the cause of the world brahma, ten pranas and all the gods are dependent on the remaining rice after performing hutashishta i.e. havan, in the same way as the wheel of the chariot depends on the axis. (4)
अथर्ववेद (कांड 11)
ऋक्साम॒ यजु॒रुच्छि॑ष्ट उद्गी॒थः प्रस्तु॑तं स्तु॒तम् । हि॑ङ्का॒र उच्छि॑ष्टे॒ स्वरः॒ साम्नो॑ मे॒डिश्च॒ तन्मयि॑ ॥ (५)
ऋग्वेद, सामवेद और यजुर्वेद के मंत्र, इन का गाया हुआ भाग एवं प्रस्तुत स्तुतियां उच्छिष्ट अर्थात् होम के बाद बचे हुए भात में आश्रित हैं. सभी उद्गाताओं के द्वारा प्रयोग किया जाता हुआ 'हि' शब्द, सामवेद के स्वर, सामवेद संबंधित वाणी-ये सब यज्ञ शेष के लिए मुझ में स्थित हैं. (५)
The mantras of Rigveda, Samaveda and Yajurveda, the part sung and the praise presented are dependent on the remaining rice after uchishta i.e. home. The word 'Hi' used by all the originators, the vowels of Samaveda, the speech related to Samaveda - all these are located in me for the rest of the yajna. (5)
अथर्ववेद (कांड 11)
ऐ॒न्द्रा॒ग्नं पा॑वमा॒नं म॒हाना॑म्नीर्महाव्र॒तम् । उच्छि॑ष्टे य॒ज्ञस्याङ्गा॑न्य॒न्तर्गर्भ॑ इव मा॒तरि॑ ॥ (६)
इंद्र और अग्नि की स्तुति से संबंधित सामवेद के मंत्र, तीनों में सोम देवता से संबंधित सामवेद के मंत्र, महानाम्नी और महाव्रत नाम के स्तोत्र तथा यज्ञ के अंग होम के बाद बचे भात में उसी प्रकार स्थित हैं, जिस प्रकार गर्भ माता के पेट में स्थित रहता है. (६)
The mantras of Samaveda related to the praise of Indra and Agni, the mantras of Samaveda related to Som Devta, the stotra named Mahanamani and Mahavrata and the organs of yajna are located in the rice left after the home, in the same way as the womb is located in the stomach of the mother. (6)
अथर्ववेद (कांड 11)
रा॑ज॒सूयं॑ वाज॒पेय॑मग्निष्टो॒मस्तद॑ध्व॒रः । अ॑र्काश्वमे॒धावुच्छि॑ष्टे जी॒वब॑र्हिर्म॒दिन्त॑मः ॥ (७)
राजसूय, वाजपेय और अग्निष्टोम नाम के यज्ञ हिंसा रहित हैं. अर्क, अश्वमेध, जीवबर्हि तथा मादक सोमयाग-ये सभी उच्छिष्ट अर्थात् होम से शेष बचे भात में आश्रित हैं. (७)
Yagyas named Rajasuya, Vajpeya and Agnishtom are violence-free. Ark, Ashwamedha, Jeevabarhi and Intoxicating Somayag - all of them are dependent on the rice left from the uchishta i.e. home. (7)
अथर्ववेद (कांड 11)
अ॑ग्न्या॒धेय॒मथो॑ दी॒क्षा का॑म॒प्रश्छन्द॑सा स॒ह । उत्स॑न्ना य॒ज्ञाः स॒त्राण्युच्छि॒ष्टेऽधि॑ स॒माहि॑ताः ॥ (८)
अग्नि के आधान के पश्चात सोम याग की दीक्षा, यजमान की इच्छाएं पूर्ण करने वाले मंत्रों के साथ लुप्तप्राय यज्ञ एवं सोमयाग उच्छिष्ट रूपी ब्रह्म में आश्रित हैं. (८)
After the transfusion of agni, the initiation of Som Yag, the endangered yajna with mantras that fulfill the wishes of the host and Somyag are dependent on The Brahm in the form of Uchishta. (8)