अथर्ववेद (कांड 18)
सं ग॑च्छस्वपि॒तृभिः॒ सं य॒मेने॑ष्टापू॒र्तेन॑ पर॒मे व्योमन् । हि॒त्वाव॒द्यंपुन॒रस्त॒मेहि॒ सं ग॑च्छतां त॒न्वा सु॒वर्चाः॑ ॥ (५८)
हे मृत पुरुष! तुम पिता, पितामह और प्रपितामह अर्थात् बाबा के साथ सपिंडी विधि के द्वारा मिल जाओ. अर्थात् तुम पितरों के मध्य स्थान प्राप्त करो. पितरों के राजा जो यम हैं, तुम उन के साथ भी हो जाओ. पितृलोक से भी श्रेष्ठ एवं आकाश में स्थित द्युलोक अर्थात सवर्ग में इष्ट अर्थात् वेदों द्वारा स्पष्ट कहे गए यज्ञ, होम आदि, पूर्त अर्थात् स्मृति, पुराण एवं शास्त्रं द्वारा प्रेरित बावड़ी, कुआं, तालाब, देवमंदिर निर्माण आदि दोनों प्रकार के कर्मो से मिलो. तात्पर्य यह है कि स्वर्ग में उन दोनों प्रकार के कर्मो के फल का उपभोग करो. तुम पाप का त्याग कर के स्वर्गलोक में बने हुए उत्तम घर को प्राप्त करो. शोभन दीप्ति वाली तुम्हारी आत्मा स्वर्गलोक का सुख भोगने में समर्थ शरीर से मिल जाए. (५८)
O dead man! You meet the Father, Pitamah and Prapitamah i.e. Baba through sapindi method. That is, you get a place among the ancestors. May you also be with the king of the ancestors who are Yama. Superior to Pitrulok and in the sky, in the Dulok i.e. Savarga, that is, yagya, homa etc. clearly stated by the Vedas, Purta i.e. smriti, inspired by the Puranas and scriptures, meet both types of rituals like stepwell, well, pond, devmandir construction etc. The meaning is to consume the fruits of both those kinds of deeds in heaven. You should give up sin and get the best house built in heaven. May your soul with graceful radiance meet a body capable of enjoying the pleasures of heaven. (58)