अथर्ववेद (कांड 18)
शम॒ग्नयः॒समि॑द्धा॒ आ र॑भन्तां प्राजाप॒त्यं मेध्यं॑ जा॒तवे॑दसः । शृ॒तं कृ॒ण्वन्त॑ इ॒हमाव॑ चिक्षिपन् ॥ (१२)
विधिपूर्वक प्रकाशित की गई अग्नियां तथा उत्पन्न पदार्थों में वर्तमान अग्नियां प्रजापति को देवता मानने वाले इस पवित्र यजमान को सुखपूर्वक यज्ञ कार्य के हेतु उत्सुक बनाएं. इस लोक में वे अग्नियां यजमान को पूर्ण बनाएं तथा उसे यज्ञ कार्य से विमुख न होने दें. (१२)
The methodically illuminated agnis and the present agnis in the materials produced should make this holy host, who considers Prajapati as a deity, eager for the yajna work happily. In this world, those agnis make the host complete and do not let him turn away from the yajna work. (12)