हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 19)

अथर्ववेद: | सूक्त: 31
औदु॑म्बरेण म॒णिना॒ पुष्टि॑कामाय वे॒धसा॑ । प॑शू॒णां सर्वे॑षां स्फा॒तिं गो॒ष्ठे मे॑ सवि॒ता क॑रत् ॥ (१)
विधाता ने पशु, पुत्र, धन, शरीर आदि की कामना करने वाले पुरुष के लिए प्राचीन काल में उदुंबर अर्थात्‌ गूलर की मणि के द्वारा इन्हें प्रदान करने का प्रयोग किया है. मैं उसी उदुंबर मणि के द्वारा तेरी रक्षा करता हूं. सविता देव मेरी गोशाला में दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं की वृद्धि करें. (१)
Vidhata has used to provide them in ancient times through the gem of udumbar i.e. sycamore for a man who desires animals, sons, wealth, body, etc. I protect you through the same udumber gem. Savita Dev, grow two-legged humans and four-legged animals in my cowshed. (1)

अथर्ववेद (कांड 19)

अथर्ववेद: | सूक्त: 31
यो नो॑ अ॒ग्निर्गार्ह॑पत्यः पशू॒नाम॑धि॒पा अस॑त् । औदु॑म्बरो॒ वृषा॑ म॒णिः सं मा॑ सृजतु पु॒ष्ट्या ॥ (२)
जो गार्हपत्य अग्नि है, वह हमारे पशुओं का पालनकर्ता है. मनचाहा फल देने वाली उदुंबर मणि मेरे शरीर की वृद्धि तथा सभी प्रकार से पशुओं का पोषण करे. (२)
The agni that is the agni is the sustainer of our animals. May the udumbar gem, which gives the desired fruit, increase my body and nourish the animals in all ways. (2)

अथर्ववेद (कांड 19)

अथर्ववेद: | सूक्त: 31
क॑री॒षिणीं॒ फल॑वतीं स्व॒धामिरां॑ च नो गृ॒हे । औदु॑म्बरस्य॒ तेज॑सा धा॒ता पु॒ष्टिं द॑धातु मे ॥ (३)
विधाता देव गूलर की मणि के तेज के द्वारा मेरे शरीर की पुष्टि करें तथा मेरे घर में अन्न तथा गोबर करने वाली गाएं प्रदान करें. (३)
Please confirm my body with the glory of the gem of Vidhata Dev Sycamore and provide food and cow dung songs in my house. (3)

अथर्ववेद (कांड 19)

अथर्ववेद: | सूक्त: 31
यद्द्वि॒पाच्च॒ चतु॑ष्पाच्च॒ यान्यन्ना॑नि॒ ये रसाः॑ । गृ॒ह्णे॒हं त्वे॑षां भू॒मानं॒ बिभ्र॒दौदु॑म्बरं म॒णिम् ॥ (४)
उदुंबर मणि को धारण करता हुआ मैं दो पैरों वाले पुरुषों, चार पैरों वाले पशुओं, सभी प्रकार के अन्नों तथा शहद, दूध आदि रसों की अधिकता को स्वीकार करूं. (४)
While wearing the udumbar gem, I should accept men with two legs, animals with four legs, all kinds of grains and an excess of juices like honey, milk etc. (4)

अथर्ववेद (कांड 19)

अथर्ववेद: | सूक्त: 31
पु॒ष्टिं प॑शू॒नां परि॑ जग्रभा॒हं चतु॑ष्पदां द्वि॒पदां॒ यच्च॑ धा॒न्यम् । पयः॑ पशू॒नां रस॒मोष॑धीनां॒ बृह॒स्पतिः॑ सवि॒ता मे॒ नि य॑च्छात् ॥ (५)
उदुंबर मणि के तेज से तथा बृहस्पति और सविता देव की कृपा से मैं दो पैरों वाले मनुष्यों, चार पैरों वाले पशुओं तथा गेहूं, जौ आदि अन्नों की अधिकता स्वीकार करूं, ये देव मुझे पशुओं का दूध और ओषधियां अर्थात्‌ जड़ीबूटियों का रस प्रदान करें. (५)
With the radiance of Udumbar Mani and by the grace of Jupiter and Savita, may I accept the abundance of two-legged humans, four-legged animals and wheat, barley, etc., may these gods give me animal milk and medicinal juices. (5)

अथर्ववेद (कांड 19)

अथर्ववेद: | सूक्त: 31
अ॒हं प॑शू॒नाम॑धि॒पा असा॑नि॒ मयि॑ पु॒ष्टं पु॑ष्ट॒पति॑र्दधातु । मह्य॒मौदु॑म्बरो म॒णिर्द्रवि॑णानि॒ नि य॑च्छतु ॥ (६)
पुष्टि की कामना करने वाला मैं दो पैरों वाले मनुष्यों तथा चार पैरों वाले पशुओं का स्वामी बनूं. पशु आदि की पुष्टि की स्वामिनी उदुम्बर मणि मुझे स्वर्ण आदि धन प्रदान करे. (६)
May I be the master of two-legged men and four-legged animals wishing for confirmation. The owner of the animal etc. Udumbram Mani should give me gold etc. money. (6)

अथर्ववेद (कांड 19)

अथर्ववेद: | सूक्त: 31
उप॒ मौदु॑म्बरो म॒णिः प्र॒जया॑ च॒ धने॑न च । इन्द्रे॑ण जिन्वि॒तो म॒णिरा मा॑गन्त्स॒ह वर्च॑सा ॥ (७)
उदुंबर मणि मुझ को पुत्र, पौत्र आदि प्रजा और सोना, चांदी रूप धन से संपन्न करे. इंद्र केद्वारा प्रेरित उदुंबर मणि विशेष तेज के साथ मेरे समीप आए. (७)
Udumbar Mani bless me with son, grandson, etc. and money in the form of gold and silver. Inspired by Indra, Udumbar Mani came close to me with special radiance. (7)

अथर्ववेद (कांड 19)

अथर्ववेद: | सूक्त: 31
दे॒वो म॒णिः स॑पत्न॒हा ध॑न॒सा धन॑सातये । प॒शोरन्न॑स्य भू॒मानं॒ गवां॑ स्फा॒तिं नि य॑च्छतु ॥ (८)
प्रकाश युक्त उदुंबर मणि शत्रुओं का हनन करने वाली, धनों का लाभ कराने वाली हो. वह मणि मुझे पशुओं तथा अन्न की अधिकता तथा गायों की अधिकता प्रदान करे. (८)
The lumbar gem with light should be a violator of enemies, a gainer of wealth. May that gem give me an excess of animals and food and an excess of cows. (8)
Page 1 of 2Next →