जो मेरे मन का छिद्र अर्थात् दोष है तथा वाणी का दोष है, उस के कारण सरस्वती क्रोध से युक्त मुझ को छोड़ कर चली गई है. सभी देवों के साथ एकमत हुए बृहस्पति मेरे इन दोषों को दूर करें. (१)
Due to the hole of my mind and the defect of speech, Saraswati has left me with anger. Jupiter, who agreed with all the gods, remove these defects of mine. (1)
मा न॑ आपो मे॒धां मा ब्रह्म॒ प्र म॑थिष्टन । सु॑ष्य॒दा यू॒यं स्य॑न्दध्व॒मुप॑हूतो॒ऽहं सु॒मेधा॑ वर्च॒स्वी ॥ (२)
हे जल देवता! तुम मेरी बुद्धि को भ्रष्ट मत करो. ब्रह्मा मेरे द्वारा अध्ययन किए गए वेद को भ्रष्ट न करें. मेरा जो जो कर्म सूख रहा है अर्थात् नष्ट हो रहा है, उसे लक्ष्य बना कर तुम सभी ओर से उसे गीला बनाओ अर्थात् सुरक्षित करो. आप सभी की अनुमति से मैं उत्तम बुद्धि वाला बनूं तथा ब्रह्म के तेज से युक्त हो जाऊं. (२)
O God of water! Don't you corrupt my intellect. Brahma, don't corrupt the Vedas I have studied. By targeting my karma which is drying up, that is, being destroyed, make it wet from all sides, that is, protect it. With the permission of all of you, I should become with good intelligence and become full of the glory of Brahman. (2)
मा नो॑ मे॒धां मा नो॑ दी॒क्षां मा नो॑ हिंसिष्टं॒ यत्तपः॑ । शि॒वा नः॒ शं स॒न्त्वायु॑षे शि॒वा भ॑वन्तु मा॒तरः॑ ॥ (३)
हे द्यावा पृथ्वी! तुम मेरी बुद्धि को तथा दीक्षा को नष्ट मत करो. जल देवता मेरे लिए सुखकारी हों तथा मेरी आयु वृद्धि के लिए कहें. माता के समान हितकारी जल मेरे लिए कल्याणकारी हों. (३)
O earth! Don't destroy my intellect and initiation. May the water god be happy for me and ask for my age to increase. May water as beneficial as mother be beneficial for me. (3)
या नः॒ पीप॑रद॒श्विना॒ ज्योति॑ष्मती॒ तम॑स्ति॒रः । ताम॒स्मे रा॑सता॒मिष॑म् ॥ (४)
हे अश्विनीकुमारो! सभी व्यवहारों को बाधा पहुंचाने वाला अंधकार हमारे पास आए. प्रकाश वाली रात उस अंधकार का तिरस्कार करे. हमें इस प्रकार की प्रकाश युक्त रात्रि प्रदान करो. (४)
O Ashwini Kumar! Let the darkness that hinders all behaviour come to us. Let the night of light despise that darkness. Give us this kind of light night. (4)