हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 20)

अथर्ववेद: | सूक्त: 47
तमिन्द्रं॑ वाजयामसि म॒हे वृ॒त्राय॒ हन्त॑वे । स वृषा॑ वृष॒भो भु॑वत् ॥ (१)
कामनाओं की वर्षा करने वाले इंद्र सभी देवों से श्रेष्ठ बनें. हम वृत्र राक्षस का नाश करने के लिए इंद्र को शक्तिशाली बनाते हैं. (१)
May Indra, who showers desires, be superior to all gods. We make Indra powerful to destroy the vritra demon. (1)

अथर्ववेद (कांड 20)

अथर्ववेद: | सूक्त: 47
इन्द्रः॒ स दाम॑ने कृ॒त ओजि॑ष्ठः॒ स मदे॑ हि॒तः । द्यु॒म्नी श्लो॒की स सो॒म्यः ॥ (२)
इंद्र प्रशंसनीय, सौम्य, तेजस्वी, बलवान तथा दूसरों को प्रसन्न करने वाले हैं. (२)
Indra is praiseworthy, gentle, brilliant, strong and pleasing to others. (2)

अथर्ववेद (कांड 20)

अथर्ववेद: | सूक्त: 47
गि॒रा वज्रो॒ न संभृ॑तः॒ सब॑लो॒ अन॑पच्युतः । व॑व॒क्ष ऋ॒ष्वो अस्तृ॑तः ॥ (३)
इंद्र अच्छे लोगों को धन देते हैं. वज्रधारी इंद्र शक्तिशाली एवं अविनाशी हैं. (३)
Indra gives money to good people. Vajradhari Indra is powerful and indestructible. (3)

अथर्ववेद (कांड 20)

अथर्ववेद: | सूक्त: 47
इन्द्र॒मिद्गा॒थिनो॑ बृ॒हदिन्द्र॑म॒र्केभि॑र॒र्किणः॑ । इन्द्रं॒ वाणी॑रनूषत ॥ (४)
स्तोताओं की वाणी इंद्र की स्तुति करती हैं, सामगान के इच्छुक किस के यश का गान करते हैं? पूजा संबंधी मंत्रों के द्वारा इंद्र का ही पूजन किया जाता है. (४)
The voices of the psalms praise Indra, whose fame are they sung by those who are interested in singing samgan? Indra is worshiped only by worship-related mantras. (4)

अथर्ववेद (कांड 20)

अथर्ववेद: | सूक्त: 47
इन्द्र॒ इद्धर्योः॒ सचा॒ संमि॑श्ल॒ आ व॑चो॒युजा॑ । इन्द्रो॑ व॒ज्री हि॑र॒ण्ययः॑ ॥ (५)
इंद्र के घोड़े सदा उन के साथ रहते हैं. ऋत्विजों के मंत्रों के उच्चारण के साथ ही उन्हें रथ में जोड़ा जाता है. वज्र धारण करने वाले इंद्र सोने के समान कांति वाले हैं. (५)
Indra's horses are always with him. Along with the chanting of mantras of the Ritwijas, they are added to the chariot. Indra, who holds a thunderbolt, is as bright as gold. (5)

अथर्ववेद (कांड 20)

अथर्ववेद: | सूक्त: 47
इन्द्रो॑ दी॒र्घाय॒ चक्ष॑स॒ आ सूर्यं॑ रोहयद्दि॒वि । वि गोभि॒रद्रि॑मैरयत् ॥ (६)
इंद्र ने सूर्य को आकाश में इसलिए स्थापित किया कि सब लोग उन का दर्शन कर सकें. वे ही इंद्र सूर्य के रूप में मेघों का भेदन करते हैं. (६)
Indra installed the sun in the sky so that everyone could see him. They are the ones who penetrate the clouds in the form of Indra Sun. (6)

अथर्ववेद (कांड 20)

अथर्ववेद: | सूक्त: 47
आ या॑हि सुषु॒मा हि त॒ इन्द्र॒ सोमं॒ पिबा॑ इ॒मम् । एदं ब॒र्हिः स॑दो॒ मम॑ ॥ (७)
हे इंद्र! हम ने सोम तैयार कर लिया है. तुम इन बिछी हुई कुशाओं पर बैठ कर सोमरस पियो. (७)
O Indra! We have prepared som. You sit on these laid-down axes and drink someras. (7)

अथर्ववेद (कांड 20)

अथर्ववेद: | सूक्त: 47
आ त्वा॑ ब्रह्म॒युजा॒ हरी॒ वह॑तामिन्द्र के॒शिना॑ । उप॒ ब्रह्मा॑णि नः शृणु ॥ (८)
हे इंद्र! ऋत्विजों के मंत्रोच्चारण के साथ ही तुम्हारे घोड़े रथ में जोड़े जाते हैं. वे घोड़े तुम्हें उस स्थान पर ले जाने में समर्थ हैं, जहां तुम जाना चाहते हो. तुम्हारे घोड़े तुम्हें हमारे यज्ञ में लाएं और तुम हमारे स्तोत्रों को सुनो. (८)
O Indra! With the chanting of mantras of the Ritvijas, your horses are added to the chariot. Those horses are able to take you to the place where you want to go. Your horses bring you to our yagna and you listen to our hymns. (8)
Page 1 of 3Next →