अथर्ववेद (कांड 3)
पय॑स्वती॒रोष॑धयः॒ पय॑स्वन्माम॒कं वचः॑ । अथो॒ पय॑स्वतीना॒मा भ॑रे॒ऽहं स॑हस्र॒शः ॥ (१)
मेरे जौ, गेहूं आदि अन्न सारयुक्त हों तथा मेरा वचन भी सारयुक्त हो. मैं उन सार वाली फसलों से उत्पन्न धान्य को अनेक प्रकार से प्राप्त करूं. (१)
Let my barley, wheat, etc. be mixed with food and my word should also be abstract. I should get the grain produced from those essence crops in many ways. (1)
अथर्ववेद (कांड 3)
वेदा॒हं पय॑स्वन्तं च॒कार॑ धा॒न्यं॑ ब॒हु । सं॒भृत्वा॒ नाम॒ यो दे॒वस्तं व॒यं ह॑वामहे॒ योयो॒ अय॑ज्वनो गृ॒हे ॥ (२)
मैं उस सार वाले देव को जानता हूं. उस ने जौ, गेहूं आदि की वृद्धि की है. भौरे के समान संग्रह करने वाले जो देव हैं, उन का मैं स्तुतियों के द्वारा आह्वान करता हूं. यज्ञ करने वाले के घर में जो जौ, गेहूं आदि धान्य है, देव उसे एकत्र कर के मुझे प्रदान करें. (२)
I know the god with that essence. He has increased barley, wheat etc. I invoke the gods who collect like a bumblebee through praises. God should collect the barley, wheat etc. grains in the house of the performer of yajna and give it to me. (2)
अथर्ववेद (कांड 3)
इ॒मा याः पञ्च॑ प्र॒दिशो॑ मान॒वीः पञ्च॑ कृ॒ष्टयः॑ । वृ॒ष्टे शापं॑ न॒दीरि॑वे॒ह स्फा॒तिं स॒माव॑हान् ॥ (३)
पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और इन की मध्यवर्ती-ये पांच दिशाएं तथा ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र और निषाद-ये पांच जातियां इस यजमान के धनधान्य की उसी प्रकार वृद्धि करें, जिस प्रकार वर्षा का जल प्रवाह में पड़े हुए जलों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाता है. (३)
East, West, North, South and the intermediate directions of these - these five jatis and Brahmins, Kshatriyas, Vaishyas, Shudras and Nishads - should increase the wealth of this host in the same way that rainwater moves the water lying in the flow from one place to another. (3)
अथर्ववेद (कांड 3)
उदुत्सं॑ श॒तधा॑रं स॒हस्र॑धार॒मक्षि॑तम् । ए॒वास्माके॒दं धा॒न्यं॑ स॒हस्र॑धार॒मक्षि॑तम् ॥ (४)
जल की उत्पत्ति का स्थान सौ अथवा हजार धाराओं वाला होने पर भी कभी क्षीण नहीं होता है, इसी प्रकार हमारा यह धान्य अनेक प्रकार से हजार धाराओं वाला हो कर क्षय रहित बने. (४)
The place of origin of water never weakens even if it is with a hundred or thousand streams, in the same way, this grain of ours becomes thousands of streams in many ways and becomes decay-free. (4)
अथर्ववेद (कांड 3)
शत॑हस्त स॒माह॑र॒ सह॑स्रहस्त॒ सं कि॑र । कृ॒तस्य॑ का॒र्य॑स्य चे॒ह स्फा॒तिं स॒माव॑ह ॥ (५)
हे सौ हाथों वाले देव! तुम अपनी भुजाओं से धन एकत्र करो तथा हजार हाथों से ला कर हमें धन दो. इस के पश्चात अपने द्वारा दिए हुए धन से मुझे समृद्ध बनाओ. (५)
O God with a hundred hands! Collect money with your arms and bring it with a thousand hands and give us money. After this, make me prosperous with the money you have given. (5)
अथर्ववेद (कांड 3)
ति॒स्रो मात्रा॑ गन्ध॒र्वाणां॒ चत॑स्रो गृ॒हप॑त्न्याः । तासां॒ या स्फा॒ति॒मत्त॑मा॒ तया॑ त्वा॒भि मृ॑शामसि ॥ (६)
विश्वावसु आदि गंधर्वो की संपन्नता के कारण हैं-उन की तीन कलाएं. उन की चार अप्सरा रूपी पत्नियां हैं. हे धान्य! पत्नियों में जो अतिशय समृद्ध है, उस से हम तेरा स्पर्श कराते हैं. (६)
Vishwavasu etc. are the reasons for the prosperity of Gandharvas - their three arts. He has four nymph-like wives. O grain! We touch you with what is very rich in your wives. (6)
अथर्ववेद (कांड 3)
उ॑पो॒हश्च॑ समू॒हश्च॑ क्ष॒त्तारौ॑ ते प्रजापते । तावि॒हा व॑हतां स्फा॒तिं ब॒हुं भू॒मान॒मक्षि॑तम् ॥ (७)
हे प्रजापति! उपोह नाम का देव और धन की वृद्धि करने वाले देवों का समूह-ये दोनों तुम्हारे सारथी हैं. अनेक प्रकार के तथा क्षय रहित धन धान्य को एवं समृद्धि को ये हमारे समीप लाएं. (७)
O Prajapati! The god named Upoh and the group of gods who increase wealth - both of them are your charioteers. May they bring many types of and decay-free wealth and prosperity closer to us. (7)