हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 3.31.6

कांड 3 → सूक्त 31 → मंत्र 6 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 3)

अथर्ववेद: | सूक्त: 31
अ॒ग्निः प्रा॒णान्त्सं द॑धाति च॒न्द्रः प्रा॒णेन॒ संहि॑तः । व्यहं सर्वे॑ण पा॒प्मना॒ वि यक्ष्मे॑ण॒ समायु॑षा ॥ (६)
जिस प्रकार जठराग्नि चक्षु आदि इंद्रियों को अन्न से बना हुआ रस पहुंचा कर अपनाअपना कार्य करने में समर्थ बनाती है तथा चंद्रमा प्राण वायु से युक्त हो कर अमृत रस से सभी आत्माओं का पोषण करता है, उसी प्रकार मैं इस ब्रह्मचारी को रोग आदि दुःखों के उत्पादक पापों से तथा यक्ष्मा रोग से पृथक्‌ करके दीर्घ जीवन प्रदान करता हूं. (६)
Just as gastritis enables the eyes etc. to do their work by delivering juice made of food to the senses and the moon prana nourishes all souls with nectar juice, in the same way, I give this brahmachari a long life by separating it from the productive sins of diseases etc. and tuberculosis. (6)