अथर्ववेद (कांड 4)
एहि॑ जी॒वं त्राय॑माणं॒ पर्व॑तस्या॒स्यक्ष्य॑म् । विश्वे॑भिर्दे॒वैर्द॒त्तं प॑रि॒धिर्जीव॑नाय॒ कम् ॥ (१)
हे अंजन मणि! तू त्रिककुद नामक पर्वत से जीवित प्राणियों की रक्षा के लिए आ. तू त्रिककुद पर्वत की आंख है. इंद्र आदि सभी देवों ने रोग रहित रहने के लिए तुझे चहारदीवारी के रूप में प्रदान किया है. (१)
O Anjan Mani! You come to protect living beings from a mountain called Trikkud. You are the eye of Mount Trikakud. All the gods like Indra etc. have provided you in the form of a boundary wall to remain disease-free. (1)
अथर्ववेद (कांड 4)
प॑रि॒पाणं॒ पुरु॑षाणां परि॒पाणं॒ गवा॑मसि । अश्वा॑ना॒मर्व॑तां परि॒पाणा॑य तस्थिषे ॥ (२)
हे त्रिककुद पर्वत पर उत्पन्न अंजन मणि! तू पुरुषों, गायों, घोड़ों और घोड़ियों की रक्षा के लिए स्थित है. (२)
O Anjan Mani born on Mount Trikkud! You are located to protect men, cows, horses and mares. (2)
अथर्ववेद (कांड 4)
उ॒तासि॑ परि॒पाणं॑ यातु॒जम्भ॑नमाञ्जन । उ॒तामृत॑स्य॒ त्वं वे॒त्थाथो॑ असि जीव॒भोज॑न॒मथो॑ हरितभेष॒जम् ॥ (३)
हे अंजन! तू राक्षस, पिशाच आदि से उत्पन्न पीड़ा का नाश करने वाला है. तू अमृत का सार जानता है. तू अनिष्ट निवारण करने के कारण जीवों का पालक है. तू पांडु रोग से उत्पन्न कालेपन को दूर करने वाला है. (३)
O Anjan! You are the destroyer of the pain caused by demons, vampires, etc. You know the essence of nectar. You are the guardian of living beings because of the prevention of evil. You are going to remove the blackness caused by Pandu disease. (3)
अथर्ववेद (कांड 4)
यस्या॑ञ्जन प्र॒सर्प॒स्यङ्ग॑मङ्गं॒ परु॑ष्परुः । ततो॒ यक्ष्मं॒ वि बा॑धस उ॒ग्रो म॑ध्यम॒शीरि॑व ॥ (४)
हे अंजन! तू जिस पुरुष के शरीर के सभी अंगों और अंगों की संधियों में प्रवेश कर के व्याप्त होता है, उस के शरीर से तू यक्ष्मा रोग को इस प्रकार दूर करता है, जिस प्रकार शक्तिशाली वायु मेघों के जल को क्षणमात्र में दूर ले जाती है. (४)
O Anjan! You remove tuberculosis from the body of a man whose body enters all the organs and joints of the organs, just as the powerful air takes away the water of the clouds in a moment. (4)
अथर्ववेद (कांड 4)
नैनं॒ प्राप्नो॑ति श॒पथो॒ न कृ॒त्या नाभि॒शोच॑नम् । नैनं॒ विष्क॑न्धमश्नुते॒ यस्त्वा॒ बिभ॑र्त्याञ्जन ॥ (५)
हे अंजन! जो पुरुष तुझे धारण करता है, उस तक दूसरे के द्वारा प्राप्त किया हुआ पाप नहीं पहुंचता तथा दूसरे व्यक्तियों द्वारा किए गए अभिचार से उत्पन्न कृत्या नाम की राक्षसी भी उस तक न पहुंचे. कृत्या से उत्पन्न शोक भी तुझे प्राप्त न हो तथा विघ्न भी उस तक न पहुंचे. (५)
O Anjan! The man who possesses you does not have the sin received by another, and even a demon named Kriya, born out of the conduct done by other people, does not reach him. You should not receive the sorrow caused by the act and the obstacles should not reach him. (5)
अथर्ववेद (कांड 4)
अ॑सन्म॒न्त्राद्दु॒ष्वप्न्या॑द्दुष्कृ॒ताच्छम॑लादु॒त । दु॒र्हार्द॒श्चक्षु॑षो घो॒रात्तस्मा॑न्नः पाह्याञ्जन ॥ (६)
हे अंजन मणि! अभिचार संबंधी बुरे मंत्रों से उत्पन्न दुःख से, बुरे स्वप्नं से प्राप्त दुःख से, पूर्वजन्म में किए हुए पाप से, दूसरे के द्वारा किए हुए पाप से, दूषित मन से तथा दूसरों के क्रूर नेत्र से हमारी रक्षा करो. (६)
O Anjan Mani! Protect us from the sorrow caused by bad mantras related to the heart, from the sorrow of bad dreams, from the sin committed in the previous life, from the sin committed by another, from the corrupt mind and from the cruel eyes of others. (6)
अथर्ववेद (कांड 4)
इ॒दं वि॒द्वाना॑ञ्जन स॒त्यं व॑क्ष्यामि॒ नानृ॑तम् । स॒नेय॒मश्वं॒ गाम॒हमा॒त्मानं॒ तव॑ पूरुष ॥ (७)
हे अंजन! तेरी महिमा को जानता हुआ मैं यथार्थ ही कहूंगा, असत्य नहीं बोलूंगा. तुम्हारा दास बन कर मैं घोड़ा, गाय एवं जीवन को प्राप्त करूं. (७)
O Anjan! Knowing Your glory, I will say reality, I will not speak untruth. By becoming your slave, I will get a horse, cow and life. (7)
अथर्ववेद (कांड 4)
त्रयो॑ दा॒सा आञ्ज॑नस्य त॒क्मा ब॒लास॒ आदहिः॑ । वर्षि॑ष्ठः॒ पर्व॑तानां त्रिक॒कुन्नाम॑ ते पि॒ता ॥ (८)
कठिनता से जीवित रखने वाला ज्वर, सन्निपात और सर्प का विषये तीन दास के समान अंजन मणि के वश में हैं. अर्थात् अंजनमणि इन के विकार को दूर कर देती है. पर्वतो में सब से प्राचीन त्रिककुद तुम्हारा पिता है. (८)
The subjects of fever, sannipat and snake, which survive hard, are under the control of Anjan Mani like three slaves. That is, Anjanmani removes their disorder. The oldest trichiad in the mountains is your father. (8)