हे शंखपुष्पी! तू दुर्भाग्य के लक्षण को पूरी तरह निगलती हुई उत्पन्न होती है. तू मेरे सौभाग्य का निर्माण करती है. हे जड़ीबूटी! तेरी सौ शाखाएं तथा तैंतीस जड़े हैं. हे नारी! इस हजार पत्तों वाली शंखपुष्पी के द्वारा मैं तेरे हृदय को कामाग्नि से संतप्त करता हूं. (१)
Hey Shankhpushpi! You are born swallowing the signs of misfortune whole. You make my fortune. Hey herb! You have one hundred branches and thirty three roots. O woman! Through this thousand-petalled conch shell, I satiate your heart with the fire of desire. (1)
हे कामिनी! मेरे विषय में तेरा हृदय संतप्त हो. तेरा मुख भी सूख जाए इस के अतिरिक्त तू मेरे प्रति अभिलाषा करती हुई अत्यधिक संतप्त हो. तू सूखे मुंह वाली बन कर मेरे समीप आ. (२)
Hey Kamini! May your heart grieve for me. May your mouth also become dry, besides this, you may be extremely upset while desiring for me. You come close to me with a dry mouth. (2)
हे पीले पत्तों वाली एवं कल्याण करने वाली जड़ीबूटी! तू वशीकरण करने वाली है. तू फलों से युक्त हो कर उस नारी को मेरे समीप आने की प्रेरणा दे. इस के पश्चात मुझ कामुक और कामिनी को मिला दे. (३)
O yellow-leaved and auspicious herb! You are about to captivate. you inspire that woman to come close to me by being filled with fruits. after this Kamini meet with me. (3)
यथो॑द॒कमप॑पुषोऽप॒शुष्य॑त्या॒स्य᳡म्। ए॒वा नि शु॑ष्य॒ मां कामे॒नाथो॒ शुष्का॑स्या चर ॥ (४)
हे कामिनी! जिस प्रकार जल न पीने वालों का मुंह सूख जाता है, उसी प्रकार तू मेरे प्रति काम भावना से संतप्त हो. तू सूखे मुंह वाली बन कर मेरे समीप आ. (४)
Hey Kamini! As the mouth of those who do not drink water becomes dry, so you be fed up with the spirit of desire. You come close to me with a dry mouth. (4)
हे अतिशय वीर्यवर्धक जड़ीबूटी! नेवला जिस प्रकार सांप के टुकड़े कर के पुनः उन्हें जोड़ता है, उसी प्रकार स्त्री के विमुख होने के कारण जो मुझ में कामविकार आ गया है उसे दूर कर के मुझे मेरी पत्नी से पुनः मिला दें. (५)
O very seminal herb! The way a mongoose cuts a snake into pieces and then connects, in the same way due to the alienation of the woman cause sexual disorder, take the disorder away from me and reunite me with my wife. (5)