हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 45
प॒रोऽपे॑हि मनस्पाप॒ किमश॑स्तानि शंससि । परे॑हि॒ न त्वा॑ कामये वृ॒क्षां वना॑नि॒ सं च॑र गृ॒हेषु॒ गोषु॑ मे॒ मनः॑ ॥ (१)
हे पापमय अशक्त मन! तू हम से दूर चला जा. तू अशोभन बातें मुझ तक क्यों लाता है? तू दूर चला जा. मैं तुझे नहीं चाहता. यहां से दूर जा कर तू घने वृक्षों वाले वन में प्रवेश कर और वहीं रह. मेरा शोभन मन पत्नी, पुत्र आदि से युक्त घर में और गौ आदि पशुओं में संलग्न रहे. (१)
O sinful infirm mind! You go away from us. Why do you bring indecent things to me? You go away. I don't want you. Go away from here and enter the forest with dense trees and stay there. My shobhan man remained engaged in a house with wife, son etc. and in animals like cow etc. (1)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 45
अ॑व॒शसा॑ निः॒शसा॒ यत्प॑रा॒शसो॑पारि॒म जाग्र॑तो॒ यत्स्व॒पन्तः॑ । अ॒ग्निर्विश्वा॒न्यप॑ दुष्कृ॒तान्यजु॑ष्टान्या॒रे अ॒स्मद्द॑धातु ॥ (२)
सामान्य हिंसा, अत्यधिक हिंसा तथा मुंह फेरने वालों की हिंसा के द्वारा जाग्रत अवस्था में हम जिस बुरे स्वप्न से पीड़ित होते हैं, निद्रावस्था में भी वही बुरा स्वप्न हम को पीड़ित करता है. बुरे स्वम्रों के निमित्त उन सभी अशोभन पापों को अग्नि देव हम से दूर करें. (२)
The nightmare that we suffer from in the waking state by general violence, excessive violence and the violence of those who turn away, the same nightmare in sleep also makes us suffer. May the Agni God remove all those indecent sins from us for the sake of evil self.' (2)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 45
यदि॑न्द्र ब्रह्मणस्प॒तेऽपि॒ मृषा॒ चरा॑मसि । प्रचे॑ता न आङ्गिर॒सो दु॑रि॒तात्पा॒त्वंह॑सः ॥ (३)
हे इंद्र और ब्रह्मणस्पति! दुःख के निमित्त जिस पाप के कारण हम स्वप्न में अत्यधिक निंदनीय आचरण करते हैं, उस दुःख देने वाले पाप के आंगिरस मंत्रों के अधिष्ठाता देव वरुण हमारी रक्षा करें. (३)
O Indra and Brahmanaspati! May Varuna, the presiding deity of the angiras mantras of the sorrow-giving sin, protect us for the sin that causes us to behave highly condemnable in dreams for the sake of sorrow. (3)