हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 6.52.3

कांड 6 → सूक्त 52 → मंत्र 3 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 52
आ॑यु॒र्ददं॑ विप॒श्चितं॑ श्रु॒तां कण्व॑स्य वी॒रुध॑म् । आभा॑रिषं वि॒श्वभे॑षजीम॒स्यादृष्टा॒न्नि श॑मयत् ॥ (३)
सौ वर्ष की आयु देने वाली, रोगशांति के उपाय जानने वाली, महर्षि कण्व द्वारा बताई गई ओषधि तथा सभी रोगों का विनाश करने वाली शमी को मैं इस रोगी का रोग मिटाने के लिए ले आया हूं. यह शमी रूप ओषधि दिखाई न देने वाले शरीर के मध्यवर्ती रोगों और राक्षस आदि को शांत करे. (३)
I have brought Shami, who gave a hundred years of age, knew the remedies for disease, the medicine told by Maharishi Kanva and the destroyer of all diseases, to eradicate the disease of this patient. This Shami form should calm the intermediate diseases of the body and demons etc. which are not visible. (3)