हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 6.52.2

कांड 6 → सूक्त 52 → मंत्र 2 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 52
नि गावो॑ गो॒ष्ठे अ॑सद॒न्नि मृ॒गासो॑ अविक्षत । न्यू॒र्मयो॑ न॒दीनं॒ न्यदृष्टा॑ अलिप्सत ॥ (२)
सूर्योदय के कारण राक्षसों के विनाश से इस समय हमारी गाएं निर्भय हो कर गोशाला में बैठी हैं तथा वन के पशु भी अपनेअपने स्थान पर निर्भय स्थित हैं. नदियों की तरंग सुख से उठ रही है. रात्रि में न दिखाई देने वाली प्रजाएं सूर्य के प्रकाश में पूर्णतया देखी जा सकती हैं. (२)
Due to the destruction of demons due to sunrise, at this time our cows are sitting fearlessly in the cowshed and the animals of the forest are also located fearlessly in their place. The wave of rivers is rising happily. Subjects that are not visible at night can be seen completely in sunlight. (2)