अथर्ववेद (कांड 6)
अव॑ म॒न्युरवाय॒ताव॑ बा॒हू म॑नो॒युजा॑ । परा॑शर॒ त्वं तेषां॒ परा॑ञ्चं॒ शुष्म॑मर्द॒याधा॑ नो र॒यिमा कृ॑धि ॥ (१)
हमारे शत्रु का क्रोध शांत हो तथा उस का तिरस्कार नष्ट हो. उस के द्वारा ताने गए आयुध विफल हों. हमारे शत्रुओं की भुजाएं आयुध उठाने में असमर्थ हों. हे शत्रुनाशक इंद्र! तुम उन शत्रुओं के बल को विमुख करो. इस के पश्चात उन शत्रुओं का धन हमारे समीप लाओ. (१)
Let the anger of our enemy be calmed and his contempt be destroyed. The warheads taunted by it fail. The arms of our enemies should be unable to lift the armament. O destroyer Indra! You turn away the force of those enemies. After this, bring the wealth of those enemies to us. (1)