हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 75
निर॒मुं नु॑द॒ ओक॑सः स॒पत्नो॒ यः पृ॑त॒न्यति॑ । नै॑र्बा॒ध्येन ह॒विषेन्द्र॑ एनं॒ परा॑शरीत् ॥ (१)
जो शत्रु सेना ले कर हम से युद्ध करने आता है, हम उसे अपने निवास स्थान से निकालते हैं. हमारे शत्रुओं को मारने में समर्थ हवि के द्वारा इंद्र इस शत्रु की हिंसा करें, जिस से यह लौट कर न आए. (१)
Whoever comes to fight with us with the enemy army, we remove him from his place of residence. Indra should do violence to this enemy through the ability to kill our enemies, so that it does not return. (1)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 75
प॑र॒मां तं प॑रा॒वत॒मिन्द्रो॑ नुदतु वृत्र॒हा । यतो॒ न पुन॒राय॑ति शश्व॒तीभ्यः॒ समा॑भ्यः ॥ (२)
वृत्रासुर का वध करने वाले इंद्र उस शन्रु को अत्यधिक दूर देश में जाने की प्रेरणा दें. वह बहुत वर्षों तक वापस न आए. (२)
May Indra, who killed Vritrasura, inspire that shanru to go to a very distant country. He did not come back for many years. (2)

अथर्ववेद (कांड 6)

अथर्ववेद: | सूक्त: 75
एतु॑ ति॒स्रः प॑रा॒वत॒ एतु॒ पञ्च॒ जनाँ॒ अति॑ । एतु॑ ति॒स्रोऽति॑ रोच॒ना यतो॒ न पुन॒राय॑ति । श॑श्व॒तीभ्यः॒ समा॑भ्यो॒ याव॒त्सूर्यो॒ अस॑द्दि॒वि ॥ (३)
इंद्र के द्वारा प्रेरित हमारा शत्रु तीनों भूमियों और निषाद आदि पांच जनों को पार कर के दूर वहां चला जाए, जहां से वापस न आए. जब तक सूर्य आकाश में रहे, तब तक वह अनेक वर्षो तक न लौटे. (३)
Inspired by Indra, our enemy should cross the three lands and five people like Nishad and go away from where they do not come back. As long as the sun was in the sky, it did not return for many years. (3)