इस संग्राम में इस राजा की सहायता के लिए आए हुए इंद्र विजयी हों. वह किसी से पराजित न हों. सभी राजाओं के स्वामी इंद्र इन राजाओं में सुशोभित हों. शत्रुओं को अत्यधिक काटने वाले ये स्तुत्य एवं वंदनीय हैं. हे सब के द्वारा सेवा करने योग्य इंद्र! तुम इस संग्राम में हमारे द्वारा पूजित बनो. (१)
Indra, who came to the aid of this king in this battle, should be victorious. He should not be defeated by anyone. May Indra, the swami of all kings, be adorned among these kings. They are praiseworthy and revered by cutting off enemies. O Indra, worthy of service by all! You become worshipped by us in this struggle. (1)
हे इंद्र! तुम राजाओं के राजा एवं यशस्वी हो. तुम अपने तेज से सभी प्राणियों को पराजित करते हो. ये देव संबंधिनी प्रजाएं तुम्हें शोभा देती है. हे राजन्! तुम्हारा बल चिरकाल तक जीवन से युक्त एवं वृद्धावस्था से विहीन हो. (२)
O Indra! You are the king of kings and the successful. You defeat all beings with your glory. These dev-related subjects adorn you. O king! May your strength be full of life forever and devoid of old age. (2)
हे इंद्र! तुम पूर्व दिशा के राजा हो. हे वृत्र राक्षस को मारने वाले इंद्र! तुम उत्तर दिशा के भी स्वामी तथा शन्रुओं के हंता हो. हमारी इच्छाएं पूर्ण करने वाले तुम हमारे द्वारा बुलाए जाने पर युद्ध के समय हमारे दक्षिण भाग में वर्तमान रहो. (३)
O Indra! You are the king of the east direction. O Indra who killed the vritra demon! You are also the swami of the north direction and the hantras of the shanrus. Be present in our southern part at the time of war when you are called by us to fulfill our desires. (3)