अथर्ववेद (कांड 7)
या मा॑ ल॒क्ष्मीः प॑तया॒लूरजु॑ष्टाभिच॒स्कन्द॒ वन्द॑नेव वृ॒क्षम् । अ॒न्यत्रा॒स्मत्स॑वित॒स्तामि॒तो धा॒ हिर॑ण्यहस्तो॒ वसु॑ नो॒ ररा॑णः ॥ (२)
वंदना नाम की लताविशेष जिस प्रकार वृक्ष को चारों ओर से लपेट लेती है, उसी प्रकार दुर्गति करने वाली तथा प्रिय न लगने वाली दरिद्रता ने मुझे सभी ओर से घेर लिया है. हे सविता देव! इस दरिद्रता को मुझ से एवं मेरे प्रदेश से अन्यत्र स्थापित करो. हाथों में सोना लिए हुए सविता ने हमें धन दिया है. (२)
Just as a creeper named Vandana wraps the tree from all sides, in the same way, the poverty that does not seem to be bad and dear has surrounded me from all sides. O Savita Dev! Establish this poverty from me and my territory elsewhere. Savita, with gold in her hands, has given us money. (2)