हरि ॐ

अथर्ववेद (Atharvaved)

अथर्ववेद 7.18.4

कांड 7 → सूक्त 18 → मंत्र 4 - संस्कृत मंत्र, हिंदी अर्थ और English translation

अथर्ववेद (कांड 7)

अथर्ववेद: | सूक्त: 18
धा॒ता रा॒तिः स॑वि॒तेदं जु॑षन्तां प्र॒जाप॑तिर्नि॒धिप॑तिर्नो अ॒ग्निः । त्वष्टा॒ विष्णुः॑ प्र॒जया॑ संररा॒णो यज॑मानाय॒ द्रवि॑णं दधातु ॥ (४)
सभी कल्याणों के देने वाले धाता, कमों के प्रेरक सविता और वेदों के रक्षक प्रजापति, अग्नि, रूपों के निर्माता त्वष्टा, व्यापक देव विष्णु-ये सभी हमारे हवि को स्वीकार करें एवं यज्ञ करने वाले यजमान के लिए धन दें. (४)
The giver of all welfare, Savita, the motivator of the kamon and Prajapati, the protector of the Vedas, the creator of agni, forms, the comprehensive god Vishnu - all of them should accept our havi and give money for the host who performs the yajna. (4)