सभी कमो की अनुमति देने वाली पौर्णमासी की देवी हमारा यज्ञ इस समय देवों को बताएं. अग्नि देव भी मुझ यजमान की हवि देवों को प्राप्त कराने वाले हों. (१)
The Goddess of Pournmasi, who allows all the people, should tell our yajna to the gods at this time. May agni dev also be the one who receives the gods of my host. (1)
हे अनुमति नामक देवी! तुम हमें अनुमति दो तथा हमें सुख प्राप्त कराओ. तुम सामने आ कर अगे में डाला हुआ हमारा हवि स्वीकार करो. हे देवि! पुत्र, पौत्र आदि रूप हमारी प्रजा की रक्षा करो. (२)
O goddess named Permission! You allow us and make us happy. You come forward and accept our havi put in advance. O God! Protect our people in the form of sons, grandsons etc. (2)
हे अनुमति नामक देवी! मुझे पुत्र, पौत्र आदि से युक्त एवं कभी समाप्त न होने वाले धन को प्राप्त कराओ. हम तेरे क्रोध के विषय न बनें. हम इस अनुमति देवी की सुख देने वाली और अनुग्रह करने वाली बुद्धि में रहें. (३)
O goddess named Permission! Get me the money that is full of sons, grandsons, etc. and never-ending. Let us not be the subject of your anger. Let us live in the happiness-giving and gracious intellect of this permission goddess. (3)
हे यजमानों को धन देने वाली सुप्रणीति देवी एवं हे अनुमति! हमारे यज्ञ को इस प्रकार पूर्ण करो कि तुम्हारा हवन सिद्ध हो सके. यह प्रसन्न करने योग्य एवं अभिमत फल देने वाला है. (४)
O Supraniti Devi who gives money to the hosts and this permission! Complete our yajna in such a way that your havan can be proved. It is pleasing and giving opinion. (4)
अनुमति देवी हमारे द्वारा दिए जाते हुए यज्ञ में आएं. वे हमें उत्तम फल देने वाली हों. हे विश्वधारा तथा हे सुभगा अनुमति! हमें उत्तम संतान वाला धन प्रदान करो. (५)
The goddess should come to the yagna given by us. May they give us the best results. O world stream and this beautiful permission! Give us wealth with good children. (5)
अनुमति देवी ही यह सारा दिखाई देता हुआ संसार है. वह जगत् में स्थावर, जंगम आदि के रूप में वर्तमान है एवं बिना विचारे ज्येष्ठता करती हैं. यह सारा संसार बुद्धिपूर्वक चेष्टा करता है. हे अनुमति देवी! हम तेरी अनुग्रह बुद्धि में हों. हे अनुमति! तुम हमें अनुमति दो. (६)
Permission Goddess is the whole visible world. She is present in the world as sthavar, jangam etc. and does seniority without thinking. This whole world tries wisely. O Permission Goddess! May we be in Your grace and wisdom. O permission! You allow us. (6)