अथर्ववेद (कांड 7)
यतो॑ द॒ष्टं यतो॑ धी॒तं तत॑स्ते॒ निर्ह्व॑यामसि । अ॒र्भस्य॑ तृप्रदं॒शिनो॑ म॒शक॑स्यार॒सं वि॒षम् ॥ (३)
विषैले जंतु द्वारा काटे गए पुरुष से कहा जा रहा है-हे सर्प द्वारा काटे गए पुरुष! तुम्हारे जिस अंग में विषैले सर्प ने काटा है अथवा तुम्हारे जिस अंग को सर्प आदि ने पिया है, उस अंग से मैं सर्प का विष निकालता हूं तथा मुख, पूंछ और चरण-इन तीन अंगों से काटने वाले मच्छर के विष को भी मैं प्रभावहीन बनाता हूं. (३)
It is being said to the man cut by the poisonous animal - O man cut by the serpent! I remove the venom of the snake from the part in which your poisonous snake has bitten or the part of yours which the snake etc. has drunk, and I also make the poison of the mosquito bite with these three organs ineffective. (3)