अथर्ववेद (कांड 7)
सू॑यव॒साद्भग॑वती॒ हि भू॒या अधा॑ व॒यं भग॑वन्तः स्याम । अ॒द्धि तृण॑मघ्न्ये विश्व॒दानीं॑ पिब शु॒द्धमु॑द॒कमा॒चर॑न्ती ॥ (११)
हे धर्मदुघा धेनु! तू उत्तम घास खाती हुई हमारे लिए सौभाग्यशालिनी हो, इस से हम भी धन वाले बने. तू सदा घास का भक्षण कर तथा शोभन भाग्य वाली बन. हे गाय! तू सर्वदा घास खा तथा सभी ओर घूमती हुई निर्मल जल पी. (११)
O god! May you be fortunate to eat the best grass and make us rich. You should always eat the grass and become blessed. O cow! Eat grass all the time and drink clean water moving all around.