हरि ॐ

ऋग्वेद (Rigved)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 61
उषो॒ वाजे॑न वाजिनि॒ प्रचे॑ताः॒ स्तोमं॑ जुषस्व गृण॒तो म॑घोनि । पु॒रा॒णी दे॑वि युव॒तिः पुरं॑धि॒रनु॑ व्र॒तं च॑रसि विश्ववारे ॥ (१)
हे अन्न एवं धनयुक्त उषा! तुम उत्तम ज्ञानसंपन्न होकर स्तोता के स्तोत्रों को स्वीकार करो. हे सबके द्वारा वरण करने योग्य, पुरातन, युवती एवं बहुतों द्वारा स्तुत उषा! तुम यज्ञकर्म के अनुसार चलती हो. (१)
O Usha with food and wealth! You must accept the hymns of the Psalms by being of the best knowledge. O usha, worthy of being chosen by all, the old, the young woman and the praise of many! You walk according to the yajnakarma. (1)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 61
उषो॑ दे॒व्यम॑र्त्या॒ वि भा॑हि च॒न्द्रर॑था सू॒नृता॑ ई॒रय॑न्ती । आ त्वा॑ वहन्तु सु॒यमा॑सो॒ अश्वा॒ हिर॑ण्यवर्णां पृथु॒पाज॑सो॒ ये ॥ (२)
हे मरणरहित, सोने के रथ वाली, प्रिय एवं सत्य वाणी बोलती हुई उषा! तुम सूर्यकिरणों से प्रकाशित बनो. महान्‌ बलशाली, लाल रंग वाले एवं रथ में सरलता से जोड़ने योग्य घोड़े तुझ सुनहरे रंग वाली को बुलावें. (२)
O deathless, with a golden chariot, dear and speaking the truth, Usha! You become illuminated by the sunshines. Call you a golden horse, a horse that is strong, red and easily connected to the chariot. (2)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 61
उषः॑ प्रती॒ची भुव॑नानि॒ विश्वो॒र्ध्वा ति॑ष्ठस्य॒मृत॑स्य के॒तुः । स॒मा॒नमर्थं॑ चरणी॒यमा॑ना च॒क्रमि॑व नव्य॒स्या व॑वृत्स्व ॥ (३)
हे समस्त प्राणियों के सामने आनेवाली एवं मरणरहित सूर्य का ज्ञान कराने वाली उषा! तुम आकाश में ऊंची ठहरती हो. हे अति नवीन उषा! एक ही मार्ग में चलने की इच्छुक तुम बार-बार उसी मार्ग में इस तरह चलो जैसे आकाश में सूर्य का पहिया एक ही मार्ग पर चलता है. (३)
O Usha, who has come before all beings and gives knowledge of the dying sun! You stay high in the sky. Oh, very new Usha! Wishing to walk in the same path, you walk in the same path again and again as if the wheel of the sun in the sky walks on the same path. (3)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 61
अव॒ स्यूमे॑व चिन्व॒ती म॒घोन्यु॒षा या॑ति॒ स्वस॑रस्य॒ पत्नी॑ । स्व१॒॑र्जन॑न्ती सु॒भगा॑ सु॒दंसा॒ आन्ता॑द्दि॒वः प॑प्रथ॒ आ पृ॑थि॒व्याः ॥ (४)
धन की स्वामिनी उषा कपड़े के समान फैले अंधकार को नष्ट करती हुई सूर्य की पत्नी बनकर चलती है. अपना तेज उत्पन्न करती हुई, शोभन-धन वाली एवं अग्निहोत्र आदि उत्तम कर्मो से युक्त उषा आकाश ओर धरती के अंत तक प्रकाशित होती है. (४)
Usha, the master of wealth, walks as the wife of the sun, destroying the darkness spread like a cloth. Usha, producing her own brightness, with good deeds like adornment and wealth and agnihotra, is illuminated to the end of the sky and the earth. (4)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 61
अच्छा॑ वो दे॒वीमु॒षसं॑ विभा॒तीं प्र वो॑ भरध्वं॒ नम॑सा सुवृ॒क्तिम् । ऊ॒र्ध्वं म॑धु॒धा दि॒वि पाजो॑ अश्रे॒त्प्र रो॑च॒ना रु॑रुचे र॒ण्वसं॑दृक् ॥ (५)
हे स्तोताओ! तुम अपने सामने शोभन पाती हुई उषा की सुंदर स्तुति नमस्कार सहित करो. स्तुति धारण वाली उषा आकाश में ऊपर जाने वाला तेज धारण करती है. तेजस्विनी एवं देखने में सुंदर उषा अच्छी तरह चमकती है. (५)
This stotao! You should do the beautiful praise of Usha in front of you with a greeting salutation. Usha, who holds praise, holds the lightning that goes up in the sky. Tejaswini and the beautiful Usha shines well in appearance. (5)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 61
ऋ॒ताव॑री दि॒वो अ॒र्कैर॑बो॒ध्या रे॒वती॒ रोद॑सी चि॒त्रम॑स्थात् । आ॒य॒तीम॑ग्न उ॒षसं॑ विभा॒तीं वा॒ममे॑षि॒ द्रवि॑णं॒ भिक्ष॑माणः ॥ (६)
सत्ययुक्त उषा को दिव्य तेज के कारण सब जानते हैं. धनवाली उषा अपने विविध रूपों से धरती-आकाश को भर देती है. हे अग्नि! तुम्हारे सामने आती हुई एवं प्रकाशयुक्त उषा से मांगते हुए तुम सुंदर धन पाते हो. (६)
Everyone knows the truth-ridden Usha because of the divine brightness. The wealthy Usha fills the earth and sky with her various forms. O agni! You get beautiful wealth by coming in front of you and asking for a lighty Usha. (6)

ऋग्वेद (मंडल 3)

ऋग्वेद: | सूक्त: 61
ऋ॒तस्य॑ बु॒ध्न उ॒षसा॑मिष॒ण्यन्वृषा॑ म॒ही रोद॑सी॒ आ वि॑वेश । म॒ही मि॒त्रस्य॒ वरु॑णस्य मा॒या च॒न्द्रेव॑ भा॒नुं वि द॑धे पुरु॒त्रा ॥ (७)
जल बरसाने वाले सूर्य सत्यरूप दिन के आरंभ में उषा को प्रेरित करते हुए विशाल धरती-आकाश के बीच में प्रवेश करते हैं. महती उषा मित्र एवं वरुण की प्रभा बनकर इस प्रकार अपना प्रकाश सब जगह फैलाती है, जैसे सोना अपनी चमक फैलाता है. (७)
The sun that rains water enters the middle of the vast earth-sky, inspiring Usha at the beginning of the satyarup day. The great Usha becomes the shadow of the friend and Varun, thus spreading her light everywhere, just as gold spreads its brightness. (7)