यजुर्वेद (अध्याय 12)
अ॒न्तर॑ग्ने रु॒चा त्वमु॒खायाः॒ सद॑ने॒ स्वे। तस्या॒स्त्वꣳ हर॑सा॒ तप॒ञ्जात॑वेदः शि॒वो भ॑व ॥ (१६)
हे अग्नि! यह उखा आप का घर है, इस में चमकिए. आप अपने ताप से इसे तपाइए. आप सर्वज्ञ हैं. आप कल्याणकारी होइए. (१६)
O agni! This is your home, shine in it. You heat it with your heat. You are omniscient. You be a benefactor. (16)